Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE-4: प्लस-टू स्कूलों पर सबसे ज्यादा फोकस, 11वीं-12वीं के लिए भरे जाएंगे 16 हजार से अधिक पद

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:52 PM (IST)

    सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे गुणवत्तापूर्ण ...और पढ़ें

    बिहार में 32 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

    बिहार में 32 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

    HighLights

    1. BPSC को 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति अधियाचना भेजी गई।

    2. मुख्यमंत्री ने इसे रोजगार एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    3. प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक शिक्षकों की कमी होगी पूरी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में अरसे से सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को टीआरई-4 अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की अधियाचना भेज दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को एक्स पर घोषणा की।

    उन्होंने लिखा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार एवं विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

    उधर, शिक्षा विभाग ने नई नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग को औपचारिक रूप से विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा।

    बीपीएससी भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। इसमें आवेदन की तिथि, पात्रता, परीक्षा और चयन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश सम्मिलित होंगे।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बीपीएससी के माध्यम से होने वाली इस बड़ी नियुक्ति परीक्षा से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

    शिक्षा क्षेत्र में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में इसे सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब अभ्यर्थियों की नजर बीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी है, जिसके जारी होते ही बहुप्रतीक्षित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

    खबरें और भी

    सरकार का उद्देश्य प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षक के पदों को भरना है। नई नियुक्ति से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। इससे छात्रों को नियमित शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिलेगा और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

    कक्षावार पदों का विवरण:

    कक्षा पदों की संख्या
    कक्षा 1–5 3,847
    कक्षा 6–8 8,563
    कक्षा 9–10 3,877
    कक्षा 11–12 16,101
    कुल पद 32,388

    यह भी पढ़ें- Success Story: 2 बार BPSC के बाद पहले ही प्रयास में UPSC किया क्रैक, 9 घंटे प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई कर IAS बनीं श्वेता

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बड़ी खबर, बीपीएससी शिक्षक भर्ती का एलान, 32388 पदों पर होगी भर्ती, इस बार अलग तरीके होगी टीचर्स की बहाली