मैथिली-कोमल समेत 13 नेताओं का सिर्फ नाम चला, सम्राट कैबिनेट की लिस्ट में नहीं मिली जगह
पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कई ऐसे प्रमुख नाम, जिनकी सियासी गलियारों में खूब च ...और पढ़ें

मैथिली-कोमल समेत 13 नेताओं का सिर्फ नाम चला, सम्राट कैबिनेट की लिस्ट में नहीं मिली जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट (Bihar Cabinet Expansion) का विस्तार हुआ। कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा के 15 और जदयू के 13 नेता मंत्री बने। वहीं, RLJP के दो और हम और आरएलएम के एक-एक नेता मंत्री बने। वहीं, अब चर्चा उन नेताओं की हो रही है, जिनका सियासी गलियारों में नाम तो खूब चला, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली।
ना मैथिली को जगह मिली और ना ही जीवेश मिश्रा को
बीजेपी से मैथिली ठाकुर (अलीनगर विधायक), नीरज सिंह बबलू, जीवेश मिश्रा, अरवल से विधायक मनोज शर्मा और तेघड़ा से विधायक रजनीश सिंह का नाम चल रहा था। माना जा रहा था कि इन नेताओं को कैबिनेट में जगह जरूर मिलेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
वहीं, महादलित में कृष्ण कुमार ऋषि औ संगीता कुमार का भी नाम चल रहा था, लेकिन इनमें से भी किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली।
कोमल सिंह भी नहीं बनी मंत्री
इधर, जदयू से भी कई ऐसे नाम हैं, जो मंत्री बनने की रेस में थे। इनमें रूहैल रंजन, अतिरेक कुमार, चेतन आनंद, कोमल सिंह, ऋतुराज कुमार, नचिकेता मंडल का नाम शामिल है। इनमें से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया।
बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मुख्यमंत्री | सम्राट चौधरी | कोइरी |
| उप मुख्यमंत्री | विजय चौधरी | भूमिहार |
| उप मुख्यमंत्री | विजेंद्र यादव | OBC |
| BJP कोटा | ||
| मंत्री | राम कृपाल यादव | OBC |
| मंत्री | केदार गुप्ता | कानू / EBC |
| मंत्री | नीतीश मिश्रा | ब्राह्मण |
| मंत्री | मिथिलेश तिवारी | ब्राह्मण |
| मंत्री | रमा निषाद | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | विजय कुमार सिन्हा | भूमिहार |
| मंत्री | दिलीप जायसवाल | OBC |
| मंत्री | प्रमोद चंद्रवंशी | EBC |
| मंत्री | लखेंद्र पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय टाइगर | राजपूत |
| मंत्री | इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र | भूमिहार |
| मंत्री | नंद किशोर राम | दलित |
| मंत्री | रामचंद्र प्रसाद | वैश्य / OBC |
| मंत्री | अरुण शंकर प्रसाद | सूढ़ी / EBC |
| मंत्री | श्रेयसी सिंह | राजपूत |
| JDU कोटा | ||
| मंत्री | निशांत कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | श्रवण कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | अशोक चौधरी | दलित |
| मंत्री | लेसी सिंह | राजपूत |
| मंत्री | मदन सहनी | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | सुनील कुमार | दलित |
| मंत्री | जमा खान | अल्पसंख्यक |
| मंत्री | भगवान सिंह कुशवाहा | कोइरी / OBC |
| मंत्री | शीला मंडल | धानुक / EBC |
| मंत्री | दामोदर राउत | धानुक / EBC |
| मंत्री | बुलो मंडल | गंगोता / EBC |
| मंत्री | रत्नेश सदा | दलित |
| मंत्री | डॉ. श्वेता गुप्ता | वैश्य / OBC |
| LJP (R) कोटा | ||
| मंत्री | संजय पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय सिंह | राजपूत |
| HAM कोटा | ||
| मंत्री | संतोष मांझी | दलित |
| RLM कोटा | ||
| मंत्री | दीपक प्रकाश | कोइरी |
यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet: सत्ता के हर समीकरण में फिट बैठे डॉ. संतोष सुमन, बिहार में पांचवीं बार बने मंत्री
यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार में मंत्री बने जगदीशपुर MLA श्रीभगवान कुशवाहा, भाकपा माले की टिकट पर जीता था पहला चुनाव
यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी की कैबिनेट में 7 नए चेहरे, 2 इंजीनियर और पहली बार MLA बनी MBBS डॉक्टर को बनाया मंत्री