बिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, विजय चौधरी पटना-नालंदा तो विजय सिन्हा बने गया जी के प्रभारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री का जिम्मा सौंपा है। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को पटन ...और पढ़ें
-1778861054906_m.webp)
विजय कुमार चौधरी और विजय सिन्हा। (जागरण)
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रियों को प्रभार सौंपा।
विजय चौधरी को पटना और नालंदा का जिम्मा।
बिजेंद्र यादव सारण, विजय सिन्हा गया जी के प्रभारी।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक सप्ताह के बाद कैबिनेट मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का जिम्मा सौंप दिया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना के साथ ही नालंदा, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को सारण, श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण, शिवहर जबकि विजय कुमार सिन्हा को गया जी और गोपालगंज का प्रभारी मंत्री बनाया गया।
इन मंत्रियों के अलावा डा दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर, बांका, निशांत को वैशाली, लेसी सिंह को मधुबनी, राम कृपाल यादव को बेगूसराय, नीतीश मिश्रा को भागलपुर, दामोदर रावत को समस्तीपुर, संजय सिंह टाइगर को कैमूर, अशोक चौधरी को रोहतास, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को सुपौल, अरुण शंकर प्रसाद को भोजपुर, मदन सहनी को खगड़िया का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
संतोष कुमार सुमन को नवादा का प्रभार
इनके अलावा डॉ संतोष सुमन को नवादा, रमा निषाद को औरंगाबाद, रत्नेश सदा को पूर्णिया, कुमार शैलेंद्र को दरभंगा, शीला कुमारी को मधेपुरा, केदार प्रसाद गुप को सिवान, लखेंद्र रोशन को पश्चिम चंपारण (बेतिया), सुनील कुमार को लखीसराय, श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
मो. जमा खान को जहानाबाद, नंद किशोर राम को बक्सर, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को किशनगंज, डॉ. प्रमोद कुमार को कटिहार, श्वेता गुप्ता को शेखपुरा, मिथिलेश तिवारी को सहरसा, डॉ. रामचंद्र प्रसाद को अररिया, संजय कुमार सिंह को जमुई, संजय कुमार को मुंगेर और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।