बिहार में नए ROB और पुलों का खाका तैयार, CM सम्राट चौधरी आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। ...और पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में गडकरी से मिलेंगे।
15 हजार करोड़ के नए आरओबी, पुलों पर चर्चा।
अरवल-बिहारशरीफ पथ, बाइपास, कमला नदी पुल शामिल।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ 15 हजार करोड़ रुपये के परियोजनाओं को लेकर बैठक प्रस्तावित है।
परिवहन भवन स्थित मंत्रालय में गडकरी के साथ होने वाली बैठक में मुख्य रूप से डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय एवं जहानाबाद नए आरओबी को लेकर चर्चा होगी।
इसके अतिरिक्त अरवल-बिहारशरीफ पथ, बेतिया, समस्तीपुर एवं औरंगाबाद के लिए बाइपास जयनगर में कमला नदी पर दो नए पुल बनाने की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे।
चिराग पासवान ने सपरिवार तख्त श्री हजूर साहिब में टेका माथा
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को सपरिवार तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में माथा टेककर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने लंगर का महाप्रसाद ग्रहण किया और सेवा भी की। चिराग पासवान ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों से पवित्र हुई इस धरा पर आकर उन्हें असीम शांति और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति हुई।
उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और लोक-कल्याण के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि तख्त श्री हजूर साहिब की पावन धरती सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देती है तथा यहां आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
यह भी पढ़ें- पटना को बड़ी सौगात: डबल डेकर फ्लाईओवर से सीधे PMCH पहुंचेंगे मरीज, रैंप का काम पूरा