शपथ लेते ही एक्शन मोड में आए CM सम्राट चौधरी, पहले दिन ही अफसरों को दे दी ये नसीहत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ के बाद वरीय अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अफसरों को काम में तेजी लाने, समस्याओं का दोगुनी गति से समाधान करने और भ्र ...और पढ़ें

दफ्तर में बैठे सीएम सम्राट चौधरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्य सचिवालय स्थित सभाकक्ष में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अफसरों को कहा कि काम लटकाने का प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए। दोगुनी गति से काम कर समस्याओं का समाधान करें।
सम्राट ने कहा कि कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो, यह हमलोगों की प्रवृत्ति होनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में जनता से जुड़ी कोई समस्या आती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रखंड, अंचल एवं थाना में आम जनता को सुविधा मिले तथा ससमय उनकी समस्याओं का समाधान हो।
अफसरों को कहा कि आपके साथ काम करने का पुराना अनुभव
सम्राट ने अफसरों को कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा और लगन से काम करते रहे हैं। आप लोगों के साथ मुझे पहले से ही काम करने का अनुभव है। राज्य सकार के मंत्री के रूप कई विभागों में काम करने के दौरान मेरा आप सभी से सम्पर्क रहा है।
सीएम ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में राज्य की वित्तीय व्यवस्था को भी नजदीक से समझने का मौका मिला है। बिहार में जो भी काम हो रहे हैं, उसका संचालन अच्छे ढंग से हो रहा है। आप सभी काम की गति को और तीव्र करें। दोगुनी गति से काम होने पर समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
खबरें और भी
भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करना है। ऊपर से नीचे तक किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उसका ससमय निष्पादन करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किसी प्रकार की जटिलता नहीं होनी चाहिए। कार्यों को सरल बनाते हुए उनका जल्द निपटारा करें। भूमि समस्या के कारण ही 60 से 70 प्रतिशत आपसी विवाद होता है। जनता परेशान न हो, खुशहाल रहे, इसको ध्यान में रखते हुए काम करना है। प्रखंड, अंचल एवं थाना में आम जनता को सुविधा मिले तथा ससमय उनकी समस्या का समाधान हो।
नीतीश कुमार के काम से बिहार का विकास
सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोगों ने काम किया है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उससे बिहार का बहुत विकास हुआ है और सभी लोग उससे अवगत हैं।
उन्होंने सात निश्चय-1 और सात निश्चय-2 के तहत कई योजनाओं को पूर्ण कर राज्य के विकास को गति दिया है। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 430 योजनाओं पर भी काम तेजी से हो रहा है। 2025 में सात निश्चय-3 राज्य में लागू किया गया है, उस पर तेजी से काम करना है।
संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से संवाद कर समस्याओं का वास्तविक रूप में समाधान सुनिश्चित करना है। पूर्ण रूप से जनता की समस्याओं का समाधान करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्मंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।