Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में फंसा पेंच, कांग्रेस ने बिहार में इतनी सीटों पर ठोका दावा; कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 02:09 PM (IST)

    विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में लोकसभा चुनाव से पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। बिहार कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को बता ...और पढ़ें

    बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष ने बताया कि साल 2024 में कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी। फाइल फोटो
    बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष ने बताया कि साल 2024 में कितनी सीटों पर लड़ेगी पार्टी। फाइल फोटो

     राज्य ब्यूरो, पटना :  विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में लोकसभा चुनाव से पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। बिहार कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि वह राज्‍य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस पिछले चुनाव जितनी सीटों पर लड़ी थी, साल 2024 में होने वाले चुनाव में भी कम से कम उतनी सीटों पर तो लड़ेगी ही।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर मुंबई में विपक्षी समूह ने एक कमेटी गठित की है। कांग्रेस इस कमेटी के सामने अपनी मांग रखेगी। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मीडिया से बात कर रहे थे, तभी उन्होंने यह जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें: Lalu Yadav : लालू यादव ने तेजस्वी का 'ओजस्वी' वीडियो किया साझा, लिखा- ईमानदार नेता इसे कहते हैं...

    मोदी सरकार में बढ़ी महंगाई

    इस दौरान कांग्रेसी नेता अखिलेश ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है, महंगाई बेतहाशा बढ़ी है और गरीब आदमी इसमें बुरी तरह पिस रहा है।

    यह भी पढ़ें:'श्रीकृष्ण हल ढूंढ लेंगे.. उनसे बड़ा कोई नहीं', सनातन धर्म; INDIA या भारत के मुद्दे पर लालू का BJP पर प्रहार

    उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी को चुनावी प्रलोभन बताया। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कीमतों में 800 रुपये की वृद्धि कर 200 रुपये घटाना यह जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मन बना लिया है और 2024 के चुनाव में अपना फैसला सुना देगी।

    खबरें और भी