Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav : लालू यादव ने तेजस्वी का 'ओजस्वी' वीडियो किया साझा, लिखा- ईमानदार नेता इसे कहते हैं...

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 05:31 PM (IST)

    RJD Supremo Lalu Yadav लालू यादव राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने महागठबंधन में एक हाथ नीतीश कुमार की मुहिम को बढ़ाने के लिए आगे किया है। वह ...और पढ़ें

    Lalu Yadav : लालू यादव ने तेजस्वी का 'ओजस्वी' वीडियो किया साझा, लिखा- ईमानदार नेता इसे कहते हैं...
    Lalu Yadav : लालू यादव ने तेजस्वी का 'ओजस्वी' वीडियो किया साझा, लिखा- ईमानदार नेता इसे कहते हैं...

    HighLights

    1. वीडियो में तेजस्वी यादव ने अपने बारे में कहीं कई बातें
    2. लालू यादव ने लिखा- फर्जी डिग्री पर लोगों के मुंह बंद करते रहें

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) किसी न किसी तरह चर्चा में बने रहते हैं। चाहे खुद मंच पर हों या ना हों, लालू जानते हैं कि किसे कब उठाना है। इसका ताजा उदाहण तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो है। इस वीडियो को लालू यादव ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है।

    लालू यादव (Lalu Yadav) आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) की मुंबई में हुई बैठक के बाद से ही चर्चा में हैं। कभी वह अपने बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो कभी राहुल गांधी को मटन बनाना सिखाकर ध्यान खींच रहे हैं।

    अब ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के एक वीडियो को साझा करके किया है। उन्होंने तेजस्वी के इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। वीडियो में मंच से तेजस्वी काफी जोश में अपनी बात कह रहे हैं।

    वहीं, इस दौरान तेजस्वी की बातों पर उनके सामने मौजूद युवा भी शोर कर उत्साह बढ़ाते सुनाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में तेजस्वी (Tejashwi Yadav) अपनी स्कूल की पढ़ाई की बात भी करते दिखाई-सुनाई दे रहे हैं।

    लालू ने वीडियो साझा कर क्या लिखा?

    लालू यादव (Lalu Yadav) ने वीडियो को साझा करके लिखा कि ईमानदार नेता इसे कहते हैं! पूरा खालिस! जो है, सो है! क्या छुपाना? गुण हैं सो छा गए! गुण, योग्यता किसी कागज के मोहताज नहीं! कोई दिखावा नहीं! फर्जी नेता फर्जी डिग्री पर लोगों के मुंह बंद करते रहें! यही सच्चाई, यही आत्मविश्वास तेजस्वी जी (Tejashwi Yadav) को सबसे अलग कर सबका चहेता बनाते हैं!

    खबरें और भी

    वीडियो में क्या कह रहे हैं तेजस्वी यादव ?

    इस वीडियो को मूल रूप से राजद ने अपने एक्स हैंडल पर दो दिन पहले साझा किया था। राजद के ही इस पोस्ट को लालू ने उसी दिन अपने एक्स हैंडल पर साझा किया।

    इसमें तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हम तो क्रिकेटर रहे हैं। हम स्कूल से ड्रॉपआउट थे। डीपीएस आरकेपुरम में पढ़े और हम ड्रॉपआउट हो गए। 13 साल प्रोफेशन क्रिकेटर का रहा।

    राजनीति में आने के बाद लोगों ने बोला कि अनपढ़ है। अच्छी बात है... राजनीति में आइएगा तो विद्रोह होगा, विरोध होगा। आपकी इमेज को गार्निश किया जाएगा। हमने एक्सेपट किया।

    यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया यूजर्स हो जाएं सावधान, भड़काऊ पोस्ट डाला तो जाना होगा जेल; बिहार पुलिस रख रही पैनी नजर

    बस हमने एक बात बोली कि हम दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे रहे। तेजस्वी की इस बात तालियां बजती हैं। इसके बाद वह फिर कहते हैं कि जो लोग उस समय जंगलराज बताते थे... जब जंगलराज था, जब लालू जी; राबड़ी जी मुख्यमंत्री थे, हम उनके बेटे थे तो जंगलराज में नकली डिग्री न बनवा लेते? फेक डिग्री नहीं बनवा लेते?

    तेजस्वी की इस बात पर भी लोग तालियां बजाते सुनाई देते हैं। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि आज के जो प्रधानमंत्री हैं.. अगर उनकी डिग्री के बारे में सवाल कोई उठाए तो सजा न हो जाती है।

    एक चुनाव में कोई और डिग्री, दूसरे चुनाव में कोई और डिग्री.. अभी तक पता ही नहीं चल रहा है कि कौन सी डिग्री सही है ; गलत है, कहां तक पढ़े हैं?

    यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार पहुंचे गया, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खुशखबरी; 120 करोड़ की लागत से बनेगी..