Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार-यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: दरभंगा-बरौली से दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनें अब 15 जुलाई तक

    Updated: Thu, 28 May 2026 05:26 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। यह विस्तार 1 जून से 16 जुलाई तक रहे ...और पढ़ें

    क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार। फाइल फोटो

    क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 16 जुलाई तक बढ़ा।

    2. बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली रूट पर सुविधा।

    3. गर्मी की छुट्टियों, शादी सीजन में यात्रियों को राहत।

    जागरण संवाददाता, पटना। Railway News पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

    गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563 Barauni–New Delhi Train) अब एक जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।

    वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल दो जून से 16 जुलाई तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।

    ट्रेन नंबर रूट प्रस्थान अवधि संचालन
    02563 बरौनी → नई दिल्ली 01 जून से 15 जुलाई 2026 प्रतिदिन
    02564 नई दिल्ली → बरौनी 02 जून से 16 जुलाई 2026 प्रतिदिन
    02569 दरभंगा → नई दिल्ली 01 जून से 15 जुलाई 2026 प्रतिदिन
    02570 नई दिल्ली → दरभंगा 02 जून से 16 जुलाई 2026 प्रतिदिन

    इसी तरह मिथिला क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02569 Darbhanga–New Delhi Train) का परिचालन भी एक जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन जारी रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल दो जून से 16 जुलाई तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।

    बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन का रूट 

    क्रम संख्या स्टेशन का नाम (कोड) आगमन समय (Arrival) प्रस्थान समय (Departure) ठहराव (Halt) दूरी (किमी)
    1 बरौनी जंक्शन (BJU) -- सुबह 07:40 बजे शुरुआत 0 किमी
    2 मुजफ्फरपुर जंक्शन (MFP) सुबह 09:30 बजे सुबह 09:35 बजे 5 मिनट 103 किमी
    3 छपरा जंक्शन (CPR) दोपहर 12:12 बजे दोपहर 12:17 बजे 5 मिनट 216 किमी
    4 सीवान जंक्शन (SV) दोपहर 13:10 बजे दोपहर 13:12 बजे 2 मिनट 277 किमी
    5 देवरिया सदर (DEOS) दोपहर 14:00 बजे दोपहर 14:02 बजे 2 मिनट 347 किमी
    6 गोरखपुर जंक्शन (GKP) दोपहर 15:05 बजे दोपहर 15:15 बजे 10 मिनट 396 किमी
    7 बस्ती (BST) शाम 16:11 बजे शाम 16:14 बजे 3 मिनट 460 किमी
    8 ऐशबाग - लखनऊ (ASH) रात 20:15 बजे रात 20:25 बजे 10 मिनट 669 किमी
    9 कानपुर सेंट्रल (CNB) रात 22:00 बजे रात 22:10 बजे 10 मिनट 742 किमी
    10 नई दिल्ली (NDLS) अगले दिन सुबह 05:10 बजे -- गंतव्य 1182 किमी

    दरभंगा-नई दिल्ली का रूट चार्ट 

    क्रम संख्या स्टेशन का नाम (कोड) आगमन समय (Arrival) प्रस्थान समय (Departure) ठहराव (Halt) दूरी (किमी)
    1 दरभंगा जंक्शन (DBG) -- सुबह 06:30 बजे शुरुआत 0 किमी
    2 समस्तीपुर जंक्शन (SPJ) सुबह 07:50 बजे सुबह 08:15 बजे 25 मिनट 38 किमी
    3 मुजफ्फरपुर जंक्शन (MFP) सुबह 09:05 बजे सुबह 09:10 बजे 5 मिनट 90 किमी
    4 छपरा जंक्शन (CPR) दोपहर 11:27 बजे दोपहर 11:32 बजे 5 मिनट 203 किमी
    5 सीवान जंक्शन (SV) दोपहर 12:18 बजे दोपहर 12:20 बजे 2 मिनट 263 किमी
    6 देवरिया सदर (DEOS) दोपहर 13:12 बजे दोपहर 13:14 बजे 2 मिनट 333 किमी
    7 गोरखपुर जंक्शन (GKP) दोपहर 14:20 बजे दोपहर 14:30 बजे 10 मिनट 383 किमी
    8 बस्ती (BST) दोपहर 15:34 बजे दोपहर 15:37 बजे 3 मिनट 447 किमी
    9 ऐशबाग - लखनऊ (ASH) रात 19:55 बजे रात 20:05 बजे 10 मिनट 655 किमी
    10 कानपुर सेंट्रल (CNB) रात 21:35 बजे रात 21:40 बजे 5 मिनट 728 किमी
    11 नई दिल्ली (NDLS) अगले दिन सुबह 04:30 बजे -- गंतव्य 1169 किमी

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन के कारण दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

    यह भी पढ़ें- Railway News: मुजफ्फरपुर से चंपारण-नरकटियागंज के लिए शुरू हुई रात वाली ट्रेन, गोरखपुर तक बढे़गा रूट

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, 28 मई से पटना-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत