Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 177 कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों की तैनाती, हर महीने मिलेगी ₹40 हजार सैलरी

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:19 PM (IST)

    बिहार स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 177 कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया है। इन संविदागत अफसर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 177 कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों की बिहार में तैनाती।

    2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई यह नियुक्ति।

    3. प्रतिमाह ₹32,000 मानदेय, ₹8,000 प्रोत्साहन राशि।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिह्नित रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची में उपलब्ध 177 अभ्यर्थियों को कम्यूनिटी हेल्थ अफसर के रूप में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया है।

    स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। संविदागत नियुक्त कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को प्रति माह 32 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

    राज्य स्वास्थ्य समिति ने जारी आदेश में कहा है कि सभी नवनियुक्त कम्यूनिटी हेल्थ अफसर आदेश के साथ जिलों में 31 मई तक सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान करेंगे। इसके बाद उन्हें जिन स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया गया ह, वे वहां योगदान करेंगे।

    ट्रांसफर करने पर रोक

    सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को जहां तैनात किया गया है, उसके अलावा दूसरी जगह तैनात नहीं करेंगे, अन्यथा उनका मानदेय प्रभावित होगा।

    आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कम्यूनिटी हेल्थ अफसर अगर पूर्व में कहीं कार्य कर रहे होंगे, तो नए पद पर योगदान के पूर्व उन्हें एक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

    इन अधिकारियों का नियोजन फिलहाल 11 महीने के लिए किया गया है। सेवा संतोषप्रद रहने पर संविदा की अवधि का विस्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नवादा की हाइड्रो-पावर परियोजना, सकरी नदी के पानी से बनेगी 2120 मेगावाट बिजली