Bihar Politics: 'कभी नहीं कहा निशांत उपमुख्यमंत्री बनेंगे', डिप्टी सीएम बनते ही विजय चौधरी का बड़ा बयान
जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार की सिर्फ काया बदली है, लेकिन साया और छाया नीतीश कुमार की ही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई सरकार नीतीश कुमा ...और पढ़ें

'कभी नहीं कहा निशांत उपमुख्यमंत्री बनेंगे', डिप्टी सीएम बनते ही विजय चौधरी का बड़ा बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) के साथ मंत्री के रूप में शपथ लिए जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि सरकार की सिर्फ काया बदली है। साया और छाया नीतीश कुमार की ही है।
विजय ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो नीतियां बनायी और कार्यक्रम तय किए हैं सरकार उसी पर चलेगी। नीतीश कुमार जिस रास्ते पर चले पूरे देश ने उसे नीतीश मॉडल के रूप में बढ़ाया है। उसी मॉडल पर नई सरकार चलेगी। बिहार का जो मॉडल है उसमें नीतीश कुमार हैं, भाजपा व तीन अन्य दल हैं। यही मॉडल चलेगा।
'जनता ने नीतीश को ही जनादेश दिया था'
विजय चौधरी ने कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के रूप में ही काम करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि वह नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करेंगे। जनता ने नीतीश कुमार को ही जनता ने जनादेश दिया था। 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा था चुनाव में।
मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा तीन-चार दिनाें में यह तारीख आ जाएगी। निशांत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों ने यह कभी नहीं कहा था कि वह उपमुख्यमंत्री बनेंगे। सिर्फ यह कहा था कि निशांत आगे बढ़कर सक्रिय भूमिका निभाएं।
खबरें और भी
सम्राट के नेतृत्व में होगा राज्य का तीव्र विकास: डॉ. प्रेम कुमार
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है। विस अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होना बिहार के लिए एक नवीन एवं ऐतिहासिक अध्याय का शुभारम्भ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वे अपनी कर्मठता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक सूझ-बूझ से राज्य को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी भी अपने वर्षों के अनुभव एवं निष्ठा से मुख्यमंत्री के साथ मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'मैं सम्राट चौधरी...', बेटे ने ली CM पद की शपथ तो भावुक हो गए पिता; बोले- हमेशा याद रहेगा ये दिन
यह भी पढ़ें- शपथ लेते ही एक्शन मोड में आए CM सम्राट चौधरी, पहले दिन ही अफसरों को दे दी ये नसीहत