Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'पलटासन' शब्द पर बिफरे Nitish Kumar के मंत्री, MLC सुनील सिंह के कोट-पैंट पर कर दिया कमेंट

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:14 PM (IST)

    नीतीश कुमार के मंत्री बिजेंद्र यादव ने 1990 में पहली भाजपा के समर्थन से लालू यादव के मुख्यमंत्री बनने और फिर लालू को जेल भेजने वाली कांग्रेस के साथ रा ...और पढ़ें

    'पलटासन' शब्द पर बिफरे Nitish Kumar के मंत्री, MLC सुनील सिंह के कोट-पैंट पर कर दिया कमेंट
    'पलटासन' शब्द पर बिफरे Nitish Kumar के मंत्री, MLC सुनील सिंह के कोट-पैंट पर कर दिया कमेंट

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विपक्ष को जमकर नसीहत की घुट्टी पिलाई। बिजेंद्र वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर विभागवार वाद-विवाद के उपरांत सात विभागों के बजट पर सरकार का उत्तर दे रहे थे।

    उन्होंने राजद विधान पार्षद सुनील सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाकर कटाक्ष करते हुए कई बार पलटासन एवं साहब शब्द का बार-बार प्रयोग किए जाने पर जमकर फटकार लगाई। यही नहीं, सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का ध्यान भी विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार अकारण टोकाटाकी करने से रोकने की ओर आकृष्ट किया।

    बिजेंद्र यादव ने खूब सुनाया

    बिजेंद्र यादव ने 1990 में पहली भाजपा के समर्थन से लालू यादव के मुख्यमंत्री बनने और फिर लालू को जेल भेजने वाली कांग्रेस के साथ राजद के गलबहियां करने पर आईना दिखाया। दिलचस्प यह रहा कि बिजेंद्र यादव यही नहीं रुके। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुनील सिंह की मुलाकात पर तीखी टिप्पणी की।

    कोट-पैंट तक पहुंची बात

    उन्होंने सुनील सिंह के सदन में कोट-पैंट पहन कर आने पर भी कटाक्ष किया। इस बीच बिजेंद्र यादव के बिफरने से आहत विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद बिजेंद्र यादव ने सदन को ऊर्जा, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, समाज कल्याण, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बजट पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

    खबरें और भी

    किसानों के खेतों में बिजली से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने से लेकर शहर से गांव तक 24 से 23 घंटे बिजली की आपूर्ति की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'थैली के गुलाम बने विधायक..', संगीता देवी के पाला बदलने के बाद RJD का बयान; क्या जाएगी सदस्यता?

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: शराबबंदी की आलोचना कर घिरे MLC सुनील सिंह, तेजस्वी यादव की भी कराई किरकिरी