Bihar Politics: 'सरकारी आवास किसी की जागीर नहीं; राबड़ी देवी नियमों का पालन करें', लेशी सिंह की दो टूक
भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सरकारी आवास किसी की जागीर नहीं है और राबड़ी देवी को नियमों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नीतीश कुमार समेत अन्य ...और पढ़ें

सरकारी आवास किसी की जागीर नही, राबड़ी देवी नियमों का सम्मान करें : लेशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास खाली कराए जाने को लेकर तल्ख हुए मामले पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकारी आवास किसी की जागीर नहीं। इनसे माया-मोह रखना उचित नहीं।
उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी काे नियमों का सम्मान करते हुए उसे पालन करना चाहिए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत भवनों के आवंटन के संबंध में निर्णय लिया गया है। जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।
भवन निर्माण मंत्री ने आवास आवंटन के संबंध में राजद द्वारा लगाए गए आरोप का भी जवाब दिया। नीतीश कुमार को सरकारी आवास उपलब्ध कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि सुरक्षा वजहों से उन्हें आवास आवंटित किया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट के तहत बंगला आवंटित है।
उन्होंने कहा कि पांच देशरत्न मार्ग को एक अणे मार्ग के साथ विलय भी तर्क के साथ है। जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उप मु्ख्यमंत्री थे तब वह पांच देशरत्न मार्ग का इस्तेमाल विभागीय कार्यों के निष्पादन के लिए करते थे। उस समय वह अपने निजी आवास में रहते थे। उसी उद्देश्य को केंद्र में अस्थायी तौर पर पांच देश रत्न मार्ग का विलय एक अणे मार्ग के साथ कर दिया गया है।
खबरें और भी
राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा तथा सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को मिले आवास के बारे में भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि दोनों द्वारा निर्धारित किराए का नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दो देशरत्न मार्ग की जगह तीन सर्कुलर रोड आवास में रहने की इच्छा जतायी थी। इस वजह से वह आवास उन्हें उपलब्ध कराया गया है।