बिहार में मानसून की दगाबाजी; जून में 46% कम बरसे बादल, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में इस बार मॉनसून का प्रसार कमजोर रहा, जिसके चलते जून में सामान्य से 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई और भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। मौसम विभाग के अ ...और पढ़ें

बिहार में मानसून की दगाबाजी! जून में 46% कम बरसे बादल (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून आने के बाद भी इसका प्रसार कमजोर रहा। जून में वर्षा सामान्य से 46 प्रतिशत कम दर्ज किया गया। राज्य में जून के दौरान केवल 87.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य से 46 प्रतिशत कम रही।
जून में वर्षा में कमी के साथ दो दिन भीषण उष्ण लहर एवं 12 दिनों लू का प्रभाव बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, बीते चार वर्षों के दौरान इस बार पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिलों में वर्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं रही।
पटना में इस बार 35.4 मिमी, गया में 11.3 मिमी, भागलपुर में 87.2 मिमी एवं पूर्णिया में 145.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार बीते वर्षों के दौरान इस बार जून में मानसून का प्रभाव काफी कमजोर रहा। इसके कारण वर्षा में कमी आई।
मौसम विभाग के अनुसार, समय से पूर्व मानसून आने के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं होने, मानसून पर ला-नीना का प्रभाव व स्थानीय कारकों के कारण मानसून विशेष प्रभाव नहीं दिखा सका। जून के बाद जुलाई में भी मानसून का विशेष असर देखने को नहीं मिलेगा।
खबरें और भी
जुलाई में भी सामान्य से कम वर्षा की संभावना है। इस दौरान प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बीते वर्षों में पटना सहित प्रमुख शहरों में जून की वर्षा पर प्रकाश डालती प्रभात रंजन की रिपोर्ट।
| वर्ष | पटना | गया | भागलपुर | पूर्णिया |
|---|---|---|---|---|
| 2026 | 35.4 | 11.3 | 87.2 | 145.0 |
| 2025 | 61.7 | 2329.0 | 128.0 | 76.1 |
| 2024 | 74.7 | 89.0 | 11.5 | 158.8 |
| 2023 | 171.6 | 211.7 | 211.7 | 129.4 |
| 2022 | 162.8 | 151.8 | 151.8 | 355.8 |
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 4 July: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें- Bhagalpur Rain Forecast: भागलपुर में 5-6 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत