Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th Result: मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बनी संबल, 70वीं बीपीएससी में 148 बेटियों ने पाई सफलता

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 08:37 PM (IST)

    महिला एवं बाल विकास निगम ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल 1914 महिला अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी, कुल 9.57 करोड़ ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बनी संबल, 70वीं बीपीएससी में 148 बेटियों ने पाई सफलता

    मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बनी संबल, 70वीं बीपीएससी में 148 बेटियों ने पाई सफलता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 1914 महिला अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इन लाभार्थियों के बीच कुल 9.57 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

    इन लाभार्थियों में से 148 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हुआ है। गोपालगंज की शिखा सिंह ने 13वीं रैंक हासिल कर वित्तीय प्रशासनिक पद प्राप्त किया।

    दरभंगा की रितिका झा, भागलपुर की वैष्णवी चौधरी, बक्सर की खुशबू कुमारी, कटिहार की मनीषा भारती और मुंगेर की नम्रता ने बिहार प्रशासनिक सेवा में व अन्य कई अभ्यर्थियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

    पदवार चयन में सबसे अधिक 32 महिलाओं का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ। इसके बाद 26 महिलाएं राजस्व पदाधिकारी बनीं।

    17 का चयन आपूर्ति निरीक्षक, 15 का बिहार प्रशासनिक सेवा और 12 का बिहार पुलिस सेवा में हुआ। इसके अलावा राज्य कर सहायक आयुक्त, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई पदों पर भी महिलाओं ने सफलता हासिल की।

    चयनित अभ्यर्थी पटना, रोहतास, नालंदा, बक्सर, सीतामढ़ी, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, अररिया, कटिहार, जमुई, लखीसराय और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया। योजना का लाभ 13वीं रैंक प्राप्त शिखा सिंह से लेकर 5283वीं रैंक प्राप्त शांभवी तक को प्रोत्साहन राशि मिली।

    मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना वर्ष 2021 से संचालित इस योजना के तहत यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को एक लाख रुपये व बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से चमकी किस्मत, BPSC में 87 अभ्यर्थी सफल