विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए ब्रजेश मेहरोत्रा, आमिर सुबहानी की लेंगे जगह; विकास आयुक्त बने IAS चैतन्य

Published: Sat, 02 Mar 2024 10:17 PM (IST)

बिहार में एनडीए के नेतृत्व में बनी नीतीश सरकार ने प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने ब्रजेश ...और पढ़ें

बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए ब्रजेश मेहरोत्रा। (फाइल फोटो)
बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए ब्रजेश मेहरोत्रा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए ब्रजेश मेहरोत्रा
  2. IAS चैतन्य प्रसाद विकास आयुक्त बनाए गए

राज्य ब्यूरो, पटना। ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं चैतन्य प्रसाद को नए विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था चार मार्च से प्रभावी होगी।

दरअसल, वर्तमान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। राज्य सरकार ने उनका वीआरएस मंजूर भी कर लिया जिसके बाद नए मुख्य सचिव के रूप में ब्रजेश मेहरोत्रा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं ब्रजेश मेहरोत्रा

ब्रजेश मेहरोत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर थे।

इसके अलावा, उनके पास संसदीय कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी थी।

90 बैच के आइएएस अधिकारी हैं चैतन्य प्रसाद  

वहीं वर्तमान विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह को रेरा का अध्यक्ष बनाए जाने के कारण विकास आयुक्त का पद रिक्त हो गया था। अब इस पद पर 90 बैच के आइएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को लाया गया है। वह वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर थे।

चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त के साथ अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics'...कलेजे पर सांप लोट गया', सुशील मोदी ने तेजस्वी की यात्रा को बताया नकली, तो RJD ने किया तीखा पलटवार

PM Modi ने बिहार की धरती से दिखाया विकसित भारत का सपना, दलित-पिछड़ा पॉलिटिक्स पर लालू-तेजस्वी को सुनाई खरी-खोटी

आसनसोल में आमने-सामने होंगे बिहार के दो सुपरस्टार, शॉटगन सिन्हा को टक्कर देते दिखेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

Bihar News: करीब 5 लाख किसानों के लिए मुफ्त बिजली को नीतीश कुमार की हरी झंडी, 12 हजार करोड़ की इन योजनाओं का भी शिलान्यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।