बिहार में कोरियन सीखने का मौका, सरकार फ्री में करा रही विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा पटना सिटी के गायघाट स्थित आईटीआई में 18-30 वर्ष के युवाओं को मुफ्त कोरियन भाषा का चार महीने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पटना सिटी आईटीआई में मुफ्त कोरियन भाषा प्रशिक्षण।
18-30 वर्ष के युवाओं को मिलेगा लाभ।
विदेश में रोजगार, उच्च शिक्षा के अवसर।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा 18 से 30 वर्ष के युवाओं को गायघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटना सिटी में कोरियन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार महीनों का यह प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त है।
यह भाषा सीखने के बाद युवा विदेश में उच्च शिक्षा, रोजगार व नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने संस्थान में कोरियन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
विदेशों में नौकरी का मार्ग होगा प्रशस्त
उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी विदेशी भाषा सिखाने के लिए केंद्र खोला जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आधुनिक लैंग्वेज लैब बनाया गया है। प्रशिक्षण की ऑफलाइन व्यवस्था भी है।
एआइ के इस युग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के ढेरों अवसर सामने आएंगे। बिहार सरकार युवाओं को प्रशिक्षण का विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है।
सचिव ने कहा कि दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में विभाग द्वारा अंग्रेजी, जर्मन, अरबी, जापानी, स्पैनिश, फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण मुफ्त दे रही है।
विदेशी भाषा सीखने के लिए कैसे करें आवेदन?
इसके लिए युवा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। 2700 से अधिक युवाओं ने भाषा सीखने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि इन भाषाओं के साथ आइटीआइ पटना सिटी में अब कोरियन भाषा का 300 घंटों का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। सचिव ने आइटीआइ परिसर में पौधरोपण भी किया।
उद्घाटन समारोह में बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक नवदीप शुक्ला, मिशन के निदेशक सुनील कुमार, मनीष शंकर समेत अन्य उपस्थित थे।
अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्रों के कुशल युवा विदेशी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट में 25 फैसलों पर मुहर: पंचायतों का होगा नया परिसीमन, राजगीर-रोहतास में बनेंगे एयरपोर्ट