Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पंचायत चुनाव 2026: पॉपुलेशन पैटर्न पर आए 550 दावा-आपत्ति, 18 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:25 PM (IST)

    राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनसंख्या प्रारूप प्रकाशित किया है। अब तक 550 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ...और पढ़ें

    बिहार पंचायत चुनाव। (फाइल फोटो)

    बिहार पंचायत चुनाव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जनसंख्या प्रारूप पर 550 आपत्तियां।

    2. दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 18 मई।

    3. अपीलीय व्यवस्था लागू, त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य निर्वाचन आयोग ने नवंबर-दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हर निर्वाचन क्षेत्र की जनसंख्या के प्रारूप प्रकाशन कर दिया है।

    इसको लेकर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अभी तक 550 दावा-आपत्ति को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिक, मतदाता एवं संबंधित पक्ष 18 मई तक ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    आयोग ने दावा-आपत्तियों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए अपीलीय व्यवस्था भी लागू की है। ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति सदस्य पद के मामलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्रथम और जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वितीय अपीलीय अधिकारी होंगे।

    वहीं, जिला परिषद सदस्य पद से संबंधित मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी प्राधिकृत पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी अपीलीय प्राधिकार होंगे।

    समय से करें अपील

    आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश पारित होने के तीन दिनों के भीतर संबंधित व्यक्ति अपील दायर कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त अपीलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह जिला पदाधिकारी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। लोगों को आयोग के काल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 पर काल कर निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत भी दर्ज कराने का विकल्प भी दिया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव: रिजर्वेशन की आहट से राजनीति गरमायी, सहरसा के 8 पंचायतों में बदलेगा चुनावी समीकरण

    यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव 2026: रिजर्वेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, आरक्षित पदों का चक्र बदलेगा