Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में डायरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, 30 करोड़ से ज्यादा ORS और जिंक टैबलेट की होगी आपूर्ति

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

    गर्मी में डायरिया की रोकथाम के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जून-जुलाई में संभावित प्रकोप को देखते हुए 30 करोड़ से अधिक ओआरएस पैक ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। गर्मी बढऩे के साथ डायरिया की रोकथाम की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। भीषण गर्मी और नमी वाले जून-जुलाई में डायरिया का प्रकोप अधिक बढ़ता है। इसमें बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सर्वाधिक परेशानी होती है।

    इसे देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों में 30 करोड़ से अधिक ओआरएस के पैकेट और जिंक के टैबलेट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिले के लिए आनलाइन मांग छह अप्रैल तक कर दें। इसकी आपूर्ति 15 मई तक अचूक रूप से उपब्ध कराई जाएगी।

    आबादी के अनुसार दवाओं की होगी आपूर्ति

    समिति की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को ओआरएस और जिंक टैबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। जिलों की आबादी के अनुसार दवाओं की आपूर्ति होगी। समिति ने जून-जुलाई में सभी जिलों में डायरिया को रोकने का अभियान चलाने को भी कहा है।

    सबसे अधिक इस जिले में होगा आवंटित

    ओआरएस और जिंक टैबलेट 20 एमजी का वितरण सभी पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों को घरों में आशा द्वारा किया जाएगा। अस्पतालों में डायरिया प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए ओआरएस और जिंक कार्नर का संचालन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक 21 लाख ओआरएस और एक करोड़ 40 लाख से अधिक जिंक टैबलेट पूर्वी चंपारण जिले को जबकि 20 लाख 24 हजार 208 ओआरएस पैकेट और एक करोड़ 30 लाख 62 हजार जिंक टैबलेट पटना जिले को आवंटित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो साइट पर मजदूरों का हंगामा: 12 घंटे की मजदूरी, 16-24 घंटे तक काम का आरोप

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में 2 दिन से लापता युवक की बाइक और खून से सने कपड़े मिले, हत्या की आशंका; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम