Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बालू माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, 6 जवान घायल; 15 नामजद सहित 150 अज्ञात पर FIR

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 08:34 AM (IST)

    रानीतालाब थाना क्षेत्र के धनराज छपरा गांव में बालू माफियाओं ने पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी और ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बालू माफियाओं ने पुलिस गश्ती दल पर हमला किया।

    2. फायरिंग में छह पुलिसकर्मी घायल हुए, पुलिस ने भी जवाब दिया।

    3. 15 नामजद सहित 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज।

    संवाद सूत्र, बिक्रम। रानीतालाब थाना क्षेत्र के धनराज छपरा गांव के निकट सोमवार की देर शाम बालू माफियाओं ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की है। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस घटना के संबंध में पुलिस ने रानीतालाब थाना में पंद्रह नामजद सहित डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग 7.30 बजे रानीतालाब थाने को गुप्त सूचना मिली कि सोन नदी से बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर से बालू लोड किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि धनराज छपरा गांव और सोन नदी एक-दूसरे के निकट स्थित हैं।

    बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला

    सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बालू लदे ट्रैक्टर के चालक भाग निकले। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित बालू माफियाओं ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

    जवाबी कार्रवाई में 6 पुलिसकर्मी घायल

    पुलिस का कहना है कि बालू माफियाओं ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें लगभग दस राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड हवाई फायरिंग की। ईंट-पत्थर के हमले के दौरान एक होमगार्ड के जवान सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

    खबरें और भी

    प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि पुलिस ने तीन बाइक और बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया है। घटना के बाद से पुलिस बालू माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ही बिहार में बनने वाली नई सरकार का नेतृत्व करेंगे, भागलपुर में समृद्धि यात्रा में मंत्री ने दिया संकेत

    यह भी पढ़ें- दुष्कर्म कर वीडियो से ब्लैकमेल, फिर शादी का झांसा; अररिया कोर्ट ने आरोपि‍त को 14 साल की सजा सुनाई