बिहार SDRF में संविदा पर 78 पूर्व सैनिकों की नियुक्ति, आपदा प्रबंधन मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने बिहार एसडीआरएफ में संविदा पर 78 पूर्व सैनिकों को नियुक्ति पत्र दिए। ये नियुक्तियां निरीक्षक, अवर निरीक्षक और हेड का ...और पढ़ें

मंत्री रत्नेश सादा ने दिया नियुक्ति पत्र। (सोशल मीडिया)
HighLights
आपदा प्रबंधन मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र।
एसडीआरएफ में 78 पूर्व सैनिकों की संविदा नियुक्ति।
विभिन्न पदों पर हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां।
राज्य ब्यूरो, पटना। आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने सोमवार को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) में संविदा के आधार पर चयनित पूर्व सैनिकों को नियुक्ति पत्र दिया।
इस अवसर पर राज्य आपदा मोचन बल में कुल 78 पूर्व सैनिकों को संविदा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें निरीक्षक (कार्यपालक) के 19, अवर निरीक्षक (कार्यपालक) के 32, हेड कांस्टेबल (ग्राउंड ड्यूटी/रेडियो आपरेटर) के 23 और हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल (चालक) के चार पद सम्मिलित हैं।
विभागीय सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सादा ने सभी चयनित पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण है। यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों का जीवन बचाने का संकल्प है।
सेवा भाव से करें काम
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय सेना में अर्जित अनुभव, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ सभी नियुक्त कर्मी राज्य आपदा मोचन बल को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इसकी अध्यक्षता कर रहे आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि भारतीय सेना से प्राप्त प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति राज्य आपदा मोचन बल के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि संविदा पर नियुक्त सभी पूर्व सैनिक समर्पण, प्रतिबद्धता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार होगा ब्रूडर फिश का उत्पादन, मुख्यमंत्री स्म्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ