Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Teacher News: दानापुर में गंगा नदी में डूबे बीपीएससी शिक्षक, दो नाव की टक्कर से हुआ बड़ा हादसा; मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 01:17 PM (IST)

    Patna News बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में आज एक बीपीएससी शिक्षक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार नाव पर बैठकर गं ...और पढ़ें

    गंगा नदी में डूबे बीपीएससी शिक्षक (जागरण)
    गंगा नदी में डूबे बीपीएससी शिक्षक (जागरण)

    HighLights

    1. पटना के दानापुर में बीपीएससी शिक्षक गंगा नदी में डूब गए
    2. डा. चंद्रशेखर सिंह ने एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा
    3. घाट पर मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने का प्रयास तक नहीं किया

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: दानापुर में गंगा नदी के नासरीगंज घाट से स्कूल जा रहे बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार गंगा नदी में डूब गए। जिनसे उनकी मौत हो गई। वे दियारा के छोटा कासिमचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक थे।

    पटना के सरथुआ तोप निवासी रामकरण प्रसाद के पुत्र अविनाश के साथ रहे शिक्षकों ने बताया कि नदी में गिरने के बाद उनलोगों ने शोर भी मचाया लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने का प्रयास तक नहीं किया।

    साथी शिक्षकों का कहना था कि अविनाश अपनी बाइक नाव पर चढ़ाने के बाद खुद भी सवार हो रहे थे तभी एक नाव ने पीछे से उनकी नाव में टक्कर मार दी। इससे अविनाश नदी में गिरकर डूब गए।

    इधर घटना की सूचना मिलते ही पटना के डीएम  डा. चंद्रशेखर सिंह ने एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा। नदी में शिक्षक की खोज की जा रही है। दानापुर एसडीओ और एएसपी को भी डीएम ने घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ें

    Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी

    Flood In Bihar: कोसी और बागमती की बाढ़ से खगड़िया में तबाही; एक बच्चे की मौत, गांव-स्कूल में पानी घुसने से दहशत

    खबरें और भी