TRE-3 भर्ती में बड़ा झटका: NIOS के 18 माह D.El.Ed वाले शिक्षकों की नौकरी होगी खत्म
बिहार में TRE-3 शिक्षक भर्ती में 18 माह के NIOS D.El.Ed डिग्री वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने डीईओ को ऐसे शिक् ...और पढ़ें

TRE 3 में 18 माह के सर्टिफिकेट वाले शिक्षकों पर लटकी तलवार। एआई जेनरेटेड इमेज
HighLights
TRE-3 में 18 माह NIOS D.El.Ed शिक्षकों की सेवा समाप्त।
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए निर्देश।
7 दिसंबर 2023 के आदेश के तहत अमान्य डिग्री।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Teachers: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE-3) में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के 18 माह के डीईएलएड पर नियुक्त विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्ति के आदेश दिया गया है।
ऐसे कितने शिक्षक होंगे जिनकी सेवा समाप्त होगी, इसका आकलन जिलों से रिपोर्ट आने पर शिक्षा विभाग करेगा क्योंकि अनेक शिक्षक सेवानिवृत्त भी हुए हैं।
सभी डीईओ से मांगा गया ऐसे शिक्षकों का ब्योरा
शिक्षा विभाग के आदेश में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को डीईएलएड की योग्यता पर नियुक्त विद्यालय अध्यापकों का ब्योरा देने को कहा गया है।
खास बात यह है कि यह आदेश 22 जून को ही तत्कालीन प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर के हस्ताक्षर से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि विज्ञापन संख्या-22/2024 (टीआरई-थ्री) की कंडिका-2 बी (फोर) में उल्लेख है कि शिक्षा विभाग के सात दिसंबर, 2023 को निर्गत आदेश के आलोक में एनआईओएस द्वारा प्रदत्त 18 माह के डीईएलएड की उपाधि विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति हेतु मान्य नहीं होगा।
सेवा समाप्त करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश
इसके मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि एनआईओएस से 18 माह का डीईएलएड कोर्स धारण करने वाले विद्यालय अध्यापक की सेवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाप्त करें।
इसके साथ ही इसकी सूचना विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विभागीय आदेश की प्रति सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों को भी दी गई है।
विभाग के इस निर्णय से बड़ी संख्या में ऐसे योग्यताधारी शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में डॉक्टर के बाद शिक्षकों पर सख्ती, कोचिंग या प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाया तो जाएगी नौकरी
यह भी पढ़ें- RO से SDM बने बिहार के शिवम शर्मा, 70वीं BPSC में टॉप रैंक लाने के लिए पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट पर था खास फोकस