Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: गया से लेकर चंपारण तक मेघ धरती को करेंगे गीला, आज बिहार के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा के आसार

    By Niraj KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 07:41 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। गया से लेकर चंपारण तक भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा के साथ वज्रपात की भी उम्मी ...और पढ़ें

    Bihar Weather: गया से लेकर चंपारण तक मेघ धरती को करेंगे गीला
    Bihar Weather: गया से लेकर चंपारण तक मेघ धरती को करेंगे गीला

    HighLights

    1. गया से लेकर चंपारण तक भारी वर्षा के आसार
    2. वर्षा से बढ़ी खेतों में नमी, धान के पौधों में तेजी से वृद्धि

    जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से अगले चौबीस घंटों में राज्य में भारी वर्षा के आसार हैं। सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा हुई, राज्य में सबसे ज्यादा वर्षा नवादा के हिसुआ में 101.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा के आसार हैं। गया से लेकर चंपारण तक भारी वर्षा हो सकती है।

    कुछ जिलों में वज्रपात भी हो सकता है। एक कम दबाव का क्षेत्र झारखंड से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में बना हुआ है। उसके कारण राज्य में काफी नमी आ रही है।

    सुबह उमस ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर में वर्षा ने दी राहत

    राजधानी का मौसम सोमवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह में तेज धूप होने के कारण वातावरण में उमस काफी बढ़ गई। दोपहर में हल्की वर्षा ने लोगों को बड़ी राहत दी। उसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया।

    वर्षा से बढ़ी खेतों में नमी, धान के पौधों में तेजी से वृद्धि

    कृषि विज्ञानी एवं आत्मा के उप परियोजना निदेशक वृजेन्द्र मणि का कहना है कि हथिया की वर्षा से खेतों में नमी काफी बढ़ गई है, जिससे पौधों की वृद्धि तेज होगी। धान के कोपलें काफी तेजी से निकलेंगे। धान के पौधों में लगे कीट मर जाएंगे, जिससे धान की फसल अच्छी होगी। इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

    ये भी पढ़ें - 

    Bihar Caste Survey Report: बिहार में 21 वर्षों में हिंदुओं की भागीदारी जितनी घटी, मुस्लिमों की उतनी ही बढ़ी

    Bihar: जाति गणना रिपोर्ट पर संजय जायसवाल का मुस्लिम राग, कहा- मुसलमानों को पिछड़ा..., हिंदुओं के साथ अन्याय

    खबरें और भी