Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, पछुआ के प्रभाव से बढ़ेगी ठंड, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

    By prabhat ranjanEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 07:18 AM (IST)

    Bihar ka Mausam बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक ...और पढ़ें

    बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
    बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के कई जिलों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।
    2. पछुआ के प्रभाव से सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्र व उत्तर-पूर्व व पश्चिमी भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। पछुआ के प्रभाव से सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

    उत्तर बिहार में मौसम का हाल

    उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चलने की संभावना है।

    मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण का हाल

    जबकि मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में पुरवा हवा चल सकती है। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है। लोगों को इस हवा से सावधान रहना होगा। वहीं वरीय मौसम विज्ञानी डा.गुलाब सिंह ने किसानों को सुझाव दिया कि मक्का, मटर, मसूर एवं राजमा की 15 से 20 दिनों की फसलों में कजरा (कटुआ) पिल्लू की निगरानी करें। कीट रात्रि के समय निकलकर इन फसलों के छोटे-छोटे उग रहे पौधों पर चढ़कर पत्तियों तथा कोमल शाखाओं को काटकर खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही सूख जाता है।  

    जानें विभिन्न शहरों का ताजा तापमान

    पटना        अधिकतम    न्यूनतम

    8 नवंबर     31.0           18.0

    9 नवंबर      31.0          18.0

    मुजफ्फरपुर अधिकतम  न्यूनतम

    8 नवंबर      28.0          19.0

    9 नवंबर     28.0            19.0

    भागलपुर   अधिकतम  न्यूनतम

    8 नवंबर      30.0        18.0

    9 नवंबर         30.0     18.0

    वहीं पटना में आद्रता की बात करें तो यहां अधिकतम आद्रता 86  तो न्यूनतम 62 रहेगा। पटना का एक्यूआइ 319 है जो कि प्रदूषण के लिहाज से बेहद खतरनाक है। वहीं 9 नवंबर को सूर्योदय का समय 6 बजकर 2 मिनट पर रहेगा। वहीं आज सूर्यास्त शाम के 5 बजकर 4 मिनट पर रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट पेश करने के बाद बोले संसदीय कार्य मंत्री- जाति आधारित गणना CM नीतीश की मौलिक कल्पना

    'सत्ता की मलाई चखना चाहते हैं नीतीश...', जातिगत सर्वे पर Prashant Kishor का बड़ा बयान; 2024 को लेकर दी चेतावनी