यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: पूरे बिहार में कब तक दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने कर दिया क्लियर, वर्षा को लेकर ये है ताजा अपडेट
Bihar Weather Today पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ आर्द्र दिन रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को वैशाली में भीषण उष्ण लहर रिकॉर्ड किया गया
- बिहार के चार जिलों में उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहेगा
- मौसम विज्ञानियों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) छा जाएगा। इसके लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बिहार के रक्सौल की सीमा से मानसून गुजर रहा है।
उसके आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वैशाली एवं बक्सर में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान किशनगंज में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को वैशाली में भीषण उष्ण लहर रिकॉर्ड किया गया।
वहां पर राज्य में सर्वाधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, डिहरी, भोजपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज एवं अरवल में उष्ण लहर दिनभर चलती है। डिहरी में 40.8, भोजपुर में 41.4, औरंगाबाद में 41.1, अरवल में 41.3 एवं गोपालगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अभी जारी रहेगा लू का कहर
खबरें और भी
राजधानी में भीषण गर्मी ने किया परेशान