Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में 'लू' चलने का अलर्ट, अगले 72 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 07:26 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के मौसम में आने वाले तीन से चार दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। इस दौरान तापमान में 3 से ...और पढ़ें

    बिहार में अगले 72 घंटे में गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप (जागरण)
    बिहार में अगले 72 घंटे में गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप (जागरण)

    HighLights

    1. 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान
    2. 36.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान दर्ज

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में गर्मी की तपिश और बढ़ जाएगी। अधिकतर भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 'लू' वाली हवा चलने के भी आसार हैं। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

    पटना, गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इस दौरान शरीर में पानी की मात्रा की कमी हो सकती है। इसलिए लोग लगातार पानी पीते रहें।

    बीते 24 घंटे में बढ़ा तापमान

    हालांकि, सुबह-शाम मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गया, अगवानपुर एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    भोजपुर जिले में झोंके के साथ तेज हवा का प्रभाव बना रहा। राजधानी एवं आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। 

    भागलपुर में भी बढ़ेंगी मुश्किलें

    सोमवार को अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई। इसकी वजह से दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। पश्चिमी हवा की रफ्तार कम हुई। दोपहर में गर्मी अधिक रही, रात को भी इसका असर दिखा।

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारिक ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 84 प्रतिशत आद्रता के साथ 5.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    लू से बचने के लिए सावधानियां

    • धूप से बचें: सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक धूप में न निकलें।
    • पानी पिएं: पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
    • आराम करें: लू के समय अधिक शारीरिक श्रम न करें।
    • हल्के और ढीले कपड़े पहनें: हल्के और ढीले कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है।
    • सिर को ढकें: सिर को ढककर धूप से बचाव करें।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर बगड़ने वाला है मौसम, रांची समेत 11 जिलों में तूफान-बारिश की चेतावनी