विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, रांची समेत 11 जिलों में तूफान-बारिश की चेतावनी

Published: Tue, 01 Apr 2025 07:51 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में 2 अप्रैल से एक बार फिर से बदलाव ...और पढ़ें

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

HighLights

  1. दो अप्रैल से राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बहेगी तेज हवा
  2. झारखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने के अंत तक कभी तेज धूप के कारण बढ़ती तपिश तो कभी बंगाल की खाड़ी से आई नमी मौसम में ठंड का रस घोल रही है।

इन 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो एक अप्रैल तक राजधानी समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। लोगों को तपती गर्मी से जूझना पड़ेगा। दो अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।

बिजली गिरने की भी आशंका

साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 अप्रैल को मध्य और निकटवर्ती भागों के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और कहीं कहीं बिजली गिर सकती है। इन जिलों में यह स्थिति 4 अप्रैल तक बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के आधे हिस्से में मेघगर्जन और छिटपुट वर्षा होने की संभावना है,आधे हिस्से में तपती गर्मी का असर देखने को मिलेगा। 

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान बोकारो थर्मल का 39.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भारी बारिश होने पर ये सावधानियां जरूरी

  • घर में रहें: भारी बारिश के दौरान घर में रहें और बाहर न निकलें।
  • बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें: बारिश के दौरान बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें क्योंकि इससे बिजली का झटका लग सकता है।
  • पानी में न जाएं: भारी बारिश के दौरान पानी में न जाएं क्योंकि इससे डूबने का खतरा हो सकता है।
  • पेड़ों के नीचे न खड़े हों: भारी बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों क्योंकि इससे पेड़ गिरने का खतरा हो सकता है।
  • बाढ़ के खतरे से सावधान रहें: भारी बारिश के दौरान बाढ़ के खतरे से सावधान रहें और यदि आवश्यक हो तो सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Weather: मार्च में ही तेवर दिखा रही गर्मी, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार; हीट वेव की भी चेतावनी