Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार के 13 जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार, लोगों को सावधान रहने की चेतावनी; अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 07:51 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी तापमान में अचानक बढ़ोतरी और कमी से लोगों के लिए परेशानी बन रही है। वहीं अब 30 मार्च को 1 ...और पढ़ें

    बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है (जागरण)
    बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के 13 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
    2. बिहार में अचानक मौसम के करवट लेने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: उत्तर पश्चिम हवाओं का प्रवाह बने होने के कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बिहार के आसपास बने होने के कारण मौसम सामान्य रहने के साथ 30 मार्च को पटना समेत दक्षिणी भागों के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतवानी जारी की गई है।

    चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। गुरुवार को पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 33.1 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

    Bihar News: पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। 30 मार्च को पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

    अधिकतम तापमान में आई गिरावट

    प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री, भोजपुर में 0.7 डिग्री, छपरा में 1.4 डिग्री, शेखपुरा में 1.4 डिग्री, भागलपुर में 0.7 डिग्री, बेगूसराय में 0.8 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, पूर्णिया में 1.5 डिग्री, कटिहार में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 33.1 21.5 गया 35.4 19.0 भागलपुर 31.2 19.2 मुजफ्फरपुर 29.4 21.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, यह दिग्गज JDU नेता आरजेडी में होगा शामिल

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ