यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, इस शहर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
Bihar Weather राजधानी समेत प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलन ...और पढ़ें

HighLights
- तीन दिनों के बाद पछुआ के प्रवाह से रात्रि के तापमान में गिरावट के आसार
- 12.2 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
- 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सबसे ठंड
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलने के कारण तापमान अपने सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर बना हुआ है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद पछुआ के प्रवाह होते ही रात्रि के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। पटना सहित जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। दक्षिण पूर्व बिहार के पांच जिलों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना सहित शेष जिलों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। सोमवार को सासाराम को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सासाराम के डेहरी में टूटा तापमान का रिकॉर्ड
5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (सासाराम) में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिसंबर महीने में इस तरह से तापमान का नीचे गिरना एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वहीं इस तरह से गिरता तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
खबरें और भी
इन जिलों में घने कोहरे का प्रभाव
जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरे का प्रभाव बना रहा। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरा छाए रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम खुशगवार बना रहा। डेहरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान होने के कारण शीत लहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 17 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
भागलपुर में मौसम का हाल
अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने से सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिन में धूप तेज होने के कारण ठंड का असर नहीं के बराबर रहा। पर शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। कोहरे का असर रहेगा। धूप खिलेगी। आसमान साफ रहेगा। दिन में ठंड बहुत कम रहेगी। सुबह और शाम परेशानी बनी रहेगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री से बढ़ कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। आद्रता 90 प्रतिशत से घटकर 86 प्रतिशत पहुंच गई। चार किलोमीटर प्रतिघंटे प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा की रफ्तार बढ़ सकती है।
कोहरे में वाहन कैसे चलाएं
धीमी गति से चलें: कोहरे में वाहन चलाते समय धीमी गति से चलना चाहिए। इससे दुर्घटना की संभावना कम होती है।
- हेडलाइट्स का प्रयोग करें: कोहरे में वाहन चलाते समय हेडलाइट्स का प्रयोग करना चाहिए। इससे आगे की दृश्यता में सुधार होता है।
- फॉग लाइट्स का प्रयोग करें: कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स का प्रयोग करना चाहिए। इससे आगे की दृश्यता में सुधार होता है।
- वाहन की देखभाल करें: कोहरे में वाहन चलाने से पहले वाहन की देखभाल करनी चाहिए। इसमें टायरों की जांच, ब्रेकों की जांच, और हेडलाइट्स की जांच शामिल है।
- यात्रा की योजना बनाएं: कोहरे में यात्रा करने से पहले यात्रा की योजना बनानी चाहिए। इसमें यात्रा के समय, यात्रा के मार्ग, और यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की जांच शामिल है।
- कोहरे की जानकारी प्राप्त करें: कोहरे में यात्रा करने से पहले कोहरे की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। इसमें कोहरे की तीव्रता, कोहरे की अवधि, और कोहरे के प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी शामिल है।
यह भी पढ़ें