Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड का सितम जारी, इस जगह शिमला-मनाली जैसा मौसम; सावधान रहने की अपील

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 08:05 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में ठंड की स्थिति गंभीर हो गई है। रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में शिमला-मनाली जैसी ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से ...और पढ़ें

    झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में 2 डिग्री तापमन (जागरण)
    झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में 2 डिग्री तापमन (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
    2. कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

    जागरण टीम/ रांची/ हजारीबाग। Jharkhand Weather News Hindi: झारखंड में इस बार ठंड ने आधे दिसंबर से ही लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में तो शिमला-मनाली वाली ठंड पड़ रही है। रात में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रात्रि में चलने वाली सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।

    सोमवार को प्रातः 6:00 बजे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों झारखंड की मिनी लंदन कही जाने वाली  मैक्लुस्कीगंज  में इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है।

    सोमवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा भी छाया रहा। धूप जरूर निकली, लेकिन धूप की तपिश कम होने से लोगों को इसका अहसास कुछ खास नहीं हो पा रहा था। दुकानों और अपने प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले लोग ठंड के कारण सिमटे नजर आए। देर शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया था।

    आज रांची का मौसम कैसा रहेगा?

    रांची में आज मौसम फिर से ठंड रहेगा। रांची में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    हजारीबाग में कैसा रहेगा मौसम?

    हजारीबाग के विष्णुगढ़ में ठंड से सभी की परेशानी बढ़ गई है। पारा गिरकर 7 डिग्री पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।  वहीं हजारीबाग में आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    खासकर कामकाज को ले सुबह घर से बाहर जाने वाले कारोबारियों एवं श्रमिकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह छाये कोहरे से फसलों खासकर आलू के पौधों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे किसान वर्ग खासे परेशान है।

    खबरें और भी

    ठंड से राहत को ले आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्म कपड़े दिये जा रहे हैं। जरूरतमंदों को कंबल दिया जाना बाकी है। राहगिरों खासकर सात माइल बस स्टैंड में ठंड से बचाव को ले अलाव का व्यवस्था हीं किया जा सकी है।

    ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानी

    •  ठंड से बचने के लिए लोग लकड़ी और प्लास्टिक जलाकर बैठे रहे।
    • गर्म कपड़े भी ठंड से कुछ खास राहत नहीं दे पा रहे।
    •  लगातार गिरते तापमान के कारण शून्य डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान।
    • इस ठंड से समाज का हर तबका के लोग परेशान हो रहे हैं।
    • मानव तो क्या जीव जंतु को भी ठंड से परेशानी हो रही है।
    • खासकर गरीब और वंचित वर्ग के लोग अधिक परेशानी में हैं।
    •  मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में कब से पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड? 10 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान; बढ़ेंगी मुश्किलें

    Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, इस शहर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड