यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी, अभी ठंड का असर रहेगा जारी
Bihar Ka Mausam बिहार में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 27 28 और 29 फरवरी को बारिश के आसार ज ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में बारिश फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।
- मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा शुक्रवार से थम गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ने के बाद पटना समेत दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही तीन दिनों तक बनी रहेगी। अन्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।
27 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव
Bihar Ka Mausam: वहीं 27 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। 27 फरवरी को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में 28-29 फरवरी तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
वहीं पटना समेत गया, नवादा, औरंगाबाद, डेहरी, कैमूर, बक्सर, जमुई, वैशाली, बेगूसराय के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में थोड़ी वृद्धि हुई है।
मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान
वहीं, 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 17.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में छिटपुट वर्षा से मौसम शुष्क बना रहा। गया के बाराचट्टी में सर्वाधिक वर्षा 12.8 मिमी व राजधानी में सबसे कम 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
खबरें और भी