यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: अगले 3 दिनों में बिगड़ सकता है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी; किसानों को सावधान रहने की सलाह
Bihar Weather बिहार में 30 और 31 मार्च को मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। दक्षिणी बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों और लो ...और पढ़ें

HighLights
- 33.5 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान रहा
- बिहार में 30 और 31 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना समेत अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।
इन जिलों में बिगड़ सकता है मौसम
वैशाली सबसे गर्म जिला रहा
यह भी पढ़ें