Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार में इस दिन हो सकती है ठंड की विदाई, मौसम विभाग की नए अपडेट से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 07:31 AM (IST)

    प्रदेश में पक्षुआ हवा के प्रवाह के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश के 30 शहरों के न्यूनतम तापमान म ...और पढ़ें

    प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार
    प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार

    HighLights

    1. 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पटना का न्यूनतम तापमान
    2. 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा प्रदेश में सबसे ठंडा
    3. दो दिनों बाद हवा की गति में वृद्धि से तापमान में वृद्धि के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: सर्द पछुआ हवा के प्रवाह से पटना समेत 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते छह दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी आई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रवाह के कारण रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों से आगे की ओर बढ़ा है। इसके कारण ठंड का प्रभाव बना रहा है।

    तापमान में इजाफा होने के आसार

    हालांकि, अब मौसम में बदलाव की संभावना है। हवा की गति में कमी आने के कारण दो दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम होने के आसार है।

    शनिवार को पटना सहित 21 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस,लजबकि 25.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

    प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

    जमुई के न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट, बांका में 4.3 डिग्री की गिरावट, बक्सर के तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट, मधेपुरा के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट, पुपरी के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट, मोतिहारी के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट, औरंगाबाद के तापमान में 0.6 डिग्रीकी गिरावट दर्ज की गई।

    वहीं, डेहरी के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट, पूसा के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट, भागलपुर के तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट, पूर्णिया के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट, कटिहार के तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट, बेगूसराय के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट, मधुबनी के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • गया- गया में आज का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें

    UP Weather: फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी का होगा ए‍हसास, ठंडी हवाओं की रफ्तार हाेगी कम, वैलेंटाइन डे तक कैसा रहेगा मौसम?

    Bihar Weather Today: तेज धूप फिर भी ठंड बरकरार, बिहार में 48 घंटे बाद फिर मौसम बदलने के आसार; जारी हुआ अलर्ट