Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी का होगा ए‍हसास, ठंडी हवाओं की रफ्तार हाेगी कम, वैलेंटाइन डे तक कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 07:35 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को म‍िल रहा है। रविवार से मौसम फ‍िर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते चल रही ठंडी हवा थमेगी और ता ...और पढ़ें

    फरवरी में पड़ेगी अप्रैल मई वाली गर्मी।
    फरवरी में पड़ेगी अप्रैल मई वाली गर्मी।

     ड‍िज‍िटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को म‍िल रहा है। रविवार से मौसम फ‍िर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते चल रही ठंडी हवा थमेगी और तापमान में वृद्धि होना शुरू होगा। शनिवार को दिनभर ठंडी हवा चलती रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पूरे प्रदेश में पिछले चार दिनों से ठंडी हवाएं चल रही है। ठंडी हवा के चलते सुबह और रात में तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी सुबह से ठंडी हवा चलती रही। दोपहर में धूप निकली, जिससे ठंडी हवा का असर कुछ कम हुआ। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    आज न‍िकलेगी धूप

    सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, रविवार सुबह धुंध रहेगी और दोपहर में धूप निकलेगी। सोमवार से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

    आने वाले द‍िनों में साफ रहेगा मौसम

    IMD के मुताब‍िक, आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में क‍िसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी क‍िया गया है। 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। हालांक‍ि अभी बारिश के संकेत नहीं नजर आ रहे हैं। फ‍िलहाल तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है।

    खबरें और भी

    14 फरवरी तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

    आज यानी क‍ि रव‍िवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसी तरह 14 फरवरी तक यूपी का मौसम साफ रहेगा। मौसम सुहाना रहने से इन द‍िनों पर्यटन स्‍थलों पर भी भीड़ देखी जा रही है। एक हफ्ते तक मौसम तो साफ रहेगा ही, कोहरा भी छाने की कोई संभावना नहीं है।

    तेज हवाएं भी हो जाएंगी बंद

    वहीं प्रदेश भर में चल रही तेज हवाएं भी धीमी पड़ सकती हैं। इस वजह से प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में ठंड में कमी होने की वजह से ठीकठाक गर्मी बढ़ सकती है। हालांक‍ि मौसम व‍िभाग का ये भी मानना है क‍ि होली से पहले ए‍क बार ठंड लौट सकती है।

    आज इन जि‍लों में ऐसा रहेगा मौसम

    आज यानी क‍ि रविवार को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा समेत बाकी शहरों में मौसम सामान्य रहेगा।

    य‍ह भी पढ़ें: UP Weather Update: 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

    यह भी पढ़ें: UP Weather: अभी यूपी में चलेंगी तेज हवाएं, होली से पहले लौटेगी ठंड; एक क्‍ल‍िक में जानें 7 द‍िनों तक कैसा रहेगा मौसम