यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: आरा और वैशाली समेत बिहार के इन 8 जिलों में कब होगी वर्षा? आ गया मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Bihar Weather Today पटना समेत भोजपुर और नालंदा में गर्म व आर्द्र दिन रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रोहतास औरंगाबाद ज ...और पढ़ें

HighLights
- दिनभर उमस वाली गर्मी के बाद रात में पड़ीं फुहारें
- दो दिनों में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार
- तीन जिलों में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी रहा
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today प्रदेश में मानसून (Monsoon In Bihar) के आगमन के बावजूद भीषण उष्ण लहर का कहर जारी है। हालांकि, राजधानी में दिनभर तीखी धूप एवं उमस के बाद रात में हुई हल्की वर्षा ने राजाधनीवासियों को बड़ी राहत दी।
अगले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न भागों में अच्छी वर्षा के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के कुछ भागों में भीषण गर्मी का कहर जारी रही। खासकर, शेखपुरा, वैशाली एवं मुंगेर में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी रहा। वहीं, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद एवं अरवल में उष्ण लहर रहा।
सोमवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वैशाली में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी?
पटना मौसम विज्ञान (IMD Patna) केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य में मानसून का प्रवेश हो गया है। उसी क्रम में दिनभर गर्मी के बाद रात में राजधानी में वर्षा हुई। रात में वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
लंबे समय बाद राजधानी में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। वर्षा के बाद लोगों ने शाम को काफी दिनों के बाद घरों की खिड़कियों को खोलकर ठंडी हवा का आनंद लिया।
राजधानी के अलावा फारबिसगंज, किशनगंज, वीरपुर, राजापाकर और अररिया में वर्षा हुई। अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के विभिन्न इलाके में वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के वातावरण में धीरे-धीरे आर्द्रता बढ़ रही है। जैसे-जैसे वातावरण में आर्द्रता बढ़ रही है, उसके अनुपात में वर्षा भी आगे बढ़ रही है।
वर्षा के लिए आर्द्रा बेहतर नक्षत्र
Bihar News मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्षा के लिए आर्द्रा नक्षत्र का विशेष महत्व है। इसी नक्षत्र में अधिकांश कृषि कार्य होते हैं। मीठापुर कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एमडी ओझा का कहना है कि आर्द्रा में अधिकांश किसान धान का बीज डालकर बिचड़ा तैयार करते हैं।
खबरें और भी
रोहणी नक्षत्र में डाले गए बीच रोपनी के लिए भी तैयार हो जाते हैं। जो किसान आर्द्रा में बीज नहीं डालेंगे तो उसके बाद बीज डालने का समय काफी बीत जाएगा।
यह भी पढ़ें-