यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी; पढ़ें ताजा अपडेट
Jharkhand Weather Today झारखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लिहाजा राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों के लोगों को झुलसाती गर्मी स ...और पढ़ें

HighLights
- राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश के जिलों में लोगों को मिली राहत
- रांची, रामगढ़, हजारीबाग समेत 6 जिलों में भारी वर्षा की आशंका
- 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today पिछले दो दिनों में हुई वर्षा ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही पूरे राज्य में हीटवेव का रथ थम सा गया है। धूप तो खिली थी लेकिन तपिश कम थी।
लिहाजा, लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि 24 जून को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी, जो रांचीवासियों को रात में शीतलता प्रदान करेगी। प्रदेश में मानसून का भी प्रवेश हो चुका है। इस कारण अब हीटवेव अपना असर नहीं दिखाएगा, इसलिए डरने वाली बात नहीं है।
फिलहाल यह स्थिति 27 जून तक बनी रहेगी और उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 28.5 मिमी गोड्डा में रिकार्ड की गई।
खबरें और भी
वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री डाल्टनगंज का रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ये भी पढ़ें-