Weather Update: पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह
बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां IMD ने बारिश, आंधी और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और ...और पढ़ें
-1777689908646_m.webp)
बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मौसम (Bihar Weather) का मिजाज बदला हुआ है। IMD के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश-आंधी और वज्रपात का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश की वजह से लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात या आंधी से नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है वहीं, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, जम्म-ूकश्मीर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसचंरण के रूप में पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। जिसके चलते अगले दो दिनों में बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में होगी बारिश
IMD Weather Forecast के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और खगड़िया के एक-दो स्थानों में बारिश की संभावना है।
आंधी और वज्रपात का अलर्ट
बिहार के अधिकांश भागों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/ वज्रपात के साथ तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) होने/चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खबरें और भी
पटना और गया समेत दक्षिण मध्य बिहार के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो राज्य में सबसे ज्यादा होगा। ऐसा ही तापमान बक्सर-भोजपुर समेत दक्षिण पश्चिम बिहार में भी रहेगा।
सीतामढ़ी-मधुबनी समेत उत्तर मध्य बिहार का तापमान राज्य में सबसे कम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में आंधी के साथ गिरे ओले, फसलें बुरी तरह प्रभावित; किसानों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार में तीन की गईं जानें, पेड़ गिरे, बिजली पोल ध्वस्त, टावर भी टूटे, अंधेरे से हालात बेकाबू