BPSC का नया कैलेंडर जारी: TRE-4 के पैटर्न में बदलाव, अब शिक्षक भर्ती में देनी होगी PT और Mains
बीपीएससी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा और चतुर्थ शिक्षक भर्ती परीक्षा सहित 12 से अधिक परीक्षाओं की जानकारी है।

बीपीएससी का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
HighLights
बीपीएससी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया, कई परीक्षाओं की तिथियां।
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE) का पैटर्न बदला, अब दो चरण।
अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक, फिर मुख्य परीक्षा देनी होगी।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शुक्रवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, चतुर्थ शिक्षक भर्ती परीक्षा सहित 12 से अधिक महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां और उसकी संभावना की जानकारी दी गई है।
इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का पैटर्न बदल गया है। टीआरई -1, 2 और 3 की तरह अब एक परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों को अब पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी और उसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
1189 पदों के लिए होगी परीक्षा
72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 1189 पदों के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का परिणाम सितंबर में संभावित है।
चतुर्थ शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने 32 हजार 388 सीटों की जानकारी दी है, परीक्षा की तिथि कैलेंडर में शामिल नहीं है।
33वीं न्यायिक परीक्षा का परिणाम सहित पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर निर्भर है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'BPSC TRE-4 का विज्ञापन या शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', 18 अगस्त से पटना में महाआंदोलन, आमरण अनशन पर बैठेंगे छात्र
यह भी पढ़ें- Bihar STET 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, TRE-4 में कर सकेंगे आवेदन; पास होने पर मिलेगा एडमिट कार्ड

