Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना सिटी का चौक थाना शिव मंदिर: 1902 से जल रही आस्था की ज्योति, सावन में विशेष आकर्षण

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:35 AM (IST)

    Sawan 2026: पटना सिटी के चौक थाना परिसर में स्थित 1902 से स्थापित शिव मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। 2018 में 51 फीट ऊंचे नए स्वरूप में जीर् ...और पढ़ें

    पारसनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग। जागरण

    पारसनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग। जागरण

    HighLights

    1. चौक थाना परिसर में 1902 से स्थापित है शिव मंदिर।

    2. 2018 में 51 फीट ऊंचे नए स्वरूप में हुआ जीर्णोद्धार।

    3. सावन में भक्तों की भीड़, मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण।

    अनिल कुमार, पटना सिटी। वर्ष 1902 से स्थापित चौक थाना परिसर में स्थित पारसनाथ शिव मंदिर के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा एवं विश्वास है। सावन के अलावा अन्य दिनों में भी अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए यहां श्रद्धालु आते हैं।

    मंदिर को बेलपत्रों व अन्य सामग्री से सजाया जाता है। आसपास के लोगों के लिए मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। सावन में तो यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। 

    नए स्वरूप में बना 51 फीट का शिवालय 

    पंडित मधुसूदन मिश्र शास्त्री ने बताया कि चौक थाना के स्थापना काल से ही परिसर में छोटे से भाग में शिव मंदिर स्थापित था। भक्त मीना पांडे ने बताया कि वर्ष 2016 में मंदिर के नींव में पांच रत्नों के साथ भूमि पूजन किया गया था।

    वर्ष 2018 के 22 जून को तत्कालीन चौक थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे की देखरेख में शांति समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार करा नए स्वरूप में 51 फीट ऊंचा शिव मंदिर में विधि-विधान से प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

    चतुर्भुज आकार में बना मंदिर भक्तों काे करता है मोहित  

    तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से कंगन घाट जानेवाली मार्ग में बिहार के दूसरे पर्यटक थाना चौक में चतुर्भुज आकृति में शिव मंदिर निर्मित है। जो अपने आप में मार्ग से गुजरनेवाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

    खबरें और भी

    वर्ष 2018 में बनारस से मंगवाई गई मूर्तियों में नर्मदेश्वर शिवलिंग, नंदी, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय व बजरंगबली की प्रतिमाएं नगर भ्रमण के बाद से मंदिर में स्थापित हैं। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं।

    Madhusudan

    वर्षों से चौक थाना परिसर में पूजा-अर्चना होने से मंदिर में भक्त दूर-दूर से आते हैं। भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। मंदिर में पूजा करनेवालों की मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मंदिर में रूद्राभिषेक भी कराते हैं।
    पंडित मधुसूदन मिश्र शास्त्री, पुजारी

    Bhakt
    सावन माह में धार्मिक अनुष्ठान जारी रहता है। प्रतिदिन मंदिर में पूजा करता हूं। मंदिर में रामायण का अखंड पाठ होता है।मंदिर में सुबह-शाम साफ-सफाई तथा गंगा जल से भक्त जलाभिषेक करते हैं।
    राजकिशोर कुमार, भक्त

    यह भी पढ़ें- सारण का बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर: खुदाई के दौरान निकला था स्वयंभू शिवलिंग, सावन में दर्शन के लिए उमड़ती है भीड़