विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: 'हमें अपनों ने ही धोखा दिया', लोजपा के स्थापना दिवस पर छलका चिराग पासवान का दर्द; नीतीश पर भी साधा निशाना

By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 28 Nov 2023 08:41 PM (IST)

लोजपा (रा) के मुखिया चिराग पासवान का दर्द एक बार फिर छलका। उन्होंने लोजपा के स्थापना दिवस पर कहा कि ...और पढ़ें

'हमें अपनों ने ही धोखा दिया', लोजपा के स्थापना दिवस पर छलका चिराग पासवान का दर्द
'हमें अपनों ने ही धोखा दिया', लोजपा के स्थापना दिवस पर छलका चिराग पासवान का दर्द

राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि वे युवाओं और सभी वर्ग के लोगों के सहयोग से राज्य के विकास के लिए नया रोड मैप बनाएंगे, ताकि समेकित और समावेशी विकास हो सके। वे मंगलवार को यहां लोजपा की स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 प्रतिशत युवा हैं, जिनकी आयु 35 वर्ष से कम है। हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा। मुख्यमंत्री दलित-महादलित, अगड़ा-पिछड़ा और अमीर-गरीब के नाम पर हमें बांट रहे हैं। जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना था। बिहार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और अमीर हो रहे हैं।

'हमें अपनों ने ही धोखा दिया...'

उन्होंने कहा कि बिहार आज शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, प्रतिव्यक्ति आय और औधोगिकीकरण को लेकर पूरे देश में सबसे पिछले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि 24 सालों में कई उतार-चढ़ाव से जूझते हुए पार्टी एक नए मुकाम पर पहुंची है। कई शक्तियों ने हमारी पार्टी को समाप्त करना का प्रयास किया। हमें अपनों ने ही धोखा दिया नहीं तो दुनिया की कोई ताकत हमें परेशान नहीं कर सकती थी।

'हमारी पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है'

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के विश्वास से हमारी पार्टी फिर से पूरी तरह मजबूती से खड़ी है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण स्थापना दिवस का महत्व विशेष तौर पर बढ़ जाता है। आज जरूरत इस बात की है कि संस्थापक रामविलास पासवान की नीतियों की हम चर्चा करें। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, वंचित और गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ना ही उनका लक्ष्य था।

समारोह को पार्टी के नेता अब्दुल खालिक, शमीम हावा, डा. अरुण कुमार, रेणु कुशवाहा, शंकर झा, डा. शाहनवाज अहमद कैफी, डा. सत्यानन्द शर्मा, सतीश कुमार, अरविन्द सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रणव कुमार, यामिनी रंजन मिश्रा, राजेश पासवान, हुलास पाण्डेय, ई. रविन्द्र सिंह, डा. अभिषेक सिंह, कुंदन पासवान आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- पशुपति पारस गुट को लोकसभा चुनाव से पहले झटका, चिराग पासवान के गुट से जुड़ी LJP सांसद वीणा देवी

ये भी पढ़ें- JDU अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे रांची, CM नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बनाएंगे रणनीति; हेमंत सोरेन से हो सकती है मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।