CNLU Admission 2026: भविष्य की हाई डिमांड वाली फील्ड से M.Sc करने का मौका, 7 जून से पहले करें आवेदन
Chanakya National Law University पटना इसी शैक्षणिक सत्र से साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक में 2 वर्षीय M.Sc कोर्स शुरू कर रहा है। इसके लिए योग्यता, ...और पढ़ें

M.Sc. in Cybersecurity and Digital Forensics। AI Generated Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (CNLU) इसी शैक्षणिक सत्र से साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक में MSc कोर्स में नामांकन लेगा। साइबर क्राइम के बढ़ते मामले को देखते हुए इस क्षेत्र में रोजगार (Career in Cybersecurity and Forensics) की संभावना अधिक है।
संस्थान ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026–28 से दो वर्षीय एमएससी (स्नातकोत्तर) प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक केंद्र के माध्यम से संचालित होगा।
इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट cnlu.ac.in पर विस्तृत जानकारी (CNLU Patna MSC Admission Details) अपलोड है। कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में 60 सीटों की अत्याधुनिक डिजिटल फॉरेंसिक प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
आवेदन के लिए योग्यता
यह पूर्णकालिक पाठ्यक्रम सभी विषयों के स्नातक या उसके समकक्ष उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 60 सीटें पर नामांकन (CNLU Patna Admission 2026) लिए जाएंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 13 जून को ऑफलाइन माध्यम से होगी।
50 अंक की लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और समूह चर्चा होगी। आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक निर्धारित है। संस्थान की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी अपलोड है।
संस्थानों से समझौते का मिलेगा फायदा
विश्वविद्यालय ने कोर्स (MSc in Cybersecurity Patna के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI), डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI), बिहार पुलिस, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स तथा प्राइसवाटर हाउसकूपर्स सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। इन साझेदारियों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
खबरें और भी
पाठ्यक्रम में साइबर कानून, कंप्यूटर नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा नीति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ढांचा, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण, मुक्त स्रोत खुफिया जानकारी, मैलवेयर विश्लेषण, नेटवर्क सुरक्षा, डेटा संरक्षण कानून, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा तथा साइबर खतरा विश्लेषण जैसे विषय शामिल हैं।
1 साल में डिप्लोमा, दो साल में MSC
प्रथम वर्ष के बाद विद्यार्थी उन्नत डिप्लोमा लेकर पाठ्यक्रम छोड़ सकते हैं, जबकि दो वर्ष पूर्ण करने पर एमएससी की उपाधि प्रदान की जाएगी।
कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को 21 से अधिक करियर विकल्पों के साथ उद्योग, न्यायपालिका एवं विधिक प्रणाली, कानून प्रवर्तन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा तथा नीति एवं शासन में अवसर प्रदान करेगा।
अगले सत्र से मैनेजमेंट लॉ की पढ़ाई होगी
कुलपति ने बताया कि सीएनएलयू (CNLU Admission 2026) में मैनेजमेंट इन लॉ की पढ़ाई जल्द शुरू की जाएगी। देश के बहुत कम ही विश्वविद्यालयों में मैनेजमेंट ला की पढ़ाई होती है। देशभर के कोर्ट में मामलों की संख्या इतनी बढ़ते जा रही है।
इसके निपटारे के लिए प्रबंधन जरूरी है। मैनेजमेंट ला पढ़े छात्र-छात्राएं जब कोर्ट में जाएंगे तो मामले का एक अलग डेटाबेश तैयार करेंगे। इसके साथ जल्द ही साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग भी पुलिस को दी जाएगी। किस तरह से साइबर सुरक्षा को कम किया जा सकता है। इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। पुलिस को तकनीकी तौर पर दक्ष किया जाएगा।