Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Special Status: बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, नीतीश कुमार की बढ़ाएगी टेंशन

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:59 PM (IST)

    बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने के मामले पर सियासी घमासान जारी है। जहां विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने इन मुद्दों पर भारी हंगामा किया वहीं अब कांग् ...और पढ़ें

    कांग्रेस बिहार के विशेष दर्जे पर करेगी आंदोलन (जागरण)
    कांग्रेस बिहार के विशेष दर्जे पर करेगी आंदोलन (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
    2. बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सड़क पर उतरने का किया एलान
    3. अखिलेश सिंह ने राज्य के हर जिला व प्रखंड में आंदोलन करने का एलान किया

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। यह संघर्ष सदन से लेकर सड़क तक होगा। राज्यसभा में इसका उल्लेख करने के बाद शनिवार को बयान जारी कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी घोषणा की।

    विशेष दर्जा की आवाज पूरे बिहार की: कांग्रेस

    बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विशेष दर्जा की आवाज पूरे बिहार की है। केंद्र सरकार अगर इस मांग को अनसुनी करती है तो हम संघर्ष को लेकर सड़क तक जाएंगे। राज्य के हर जिला व प्रखंड में आंदोलन होगा और वह तब तक चलता रहेगा, जब तक बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिल जाता।

    बजट पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अपने भाषण में अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार अगर समझ रही कि बिहार को विशेष दर्जा देने के लिए संवैधानिक प्रविधानों में परिवर्तन आवश्यक है तो उसे विलंब नहीं करना चाहिए। बिहार सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के विकास के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।

    बिहार के लिए हम सड़क पर उतरेंगे: अखिलेश सिंह

    प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं बिहार के लिए सड़कों पर भी संघर्ष की घोषणा करता हूं। बिहार को आर्थिक पिछड़ेपन और फिसड्डी राज्य के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र के पास अच्छा अवसर था, लेकिन बिहारवासियों के साथ चालबाजी हो गई।

    खबरें और भी

    बिहार के विकास के लिए विशेष दर्जा की नितांत आवश्यकता है, लेकिन सत्ता के लोभ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गए हैं। वे बिहार की अपेक्षा व प्रगति को अवरुद्ध कर रहे। कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगी।

    ये भी पढ़ें

    Dilip Jaiswal: 'राबड़ी देवी का आशीर्वाद मुझे लग गया', दिलीप जायसवाल का चौंकाने वाला बयान, बताया 3 दिन पुराना वाकया

    Bihar Assembly Election: 2025 में किसके नेतृत्व में होगा बिहार विधानसभा चुनाव? दिलीप जायसवाल ने दे दिया फाइनल जवाब