यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Assembly Election: 2025 में किसके नेतृत्व में होगा बिहार विधानसभा चुनाव? दिलीप जायसवाल ने दे दिया फाइनल जवाब
Bihar Politics बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल ने 2025 को लेकर बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 2025 का बिहार विधानसभा चुना ...और पढ़ें

HighLights
- दिलीप जायसवाल ने 2025 के नेतृत्व को लेकर कर दिया क्लियर
- दिलीप जायसवाल ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर बोला हमला
- दिलीप जायसवाल ने 2025 में एनडीए के प्रदर्शन को लेकर बात की
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को फाइनल एलान करते हुए कहा कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2025 में फिर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार बनेगी।
इस बार एनडीए के सामने महागठबंधन कहीं नहीं टिक पाएगा
दिलीप जायसवाल ( Dilip Jaiswal) ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजग के सामने महागठबंधन टिक नहीं पाएगा। उल्लेखीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है।
लालू यादव एम-वाई से आगे नहीं बढ़ सकते: दिलीप जायसवाल
दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य की जनता राजद के दोहरे चाल-चरित्र को अच्छी तरह जानती है। राजद के प्रमुख लालू यादव एम-वाई (मुसलिम-यादव) से आगे सोच ही नहीं सकते हैं।
हालांकि, जब नेतृत्व सौंपने की बात आती है तो वे परिवार को ही प्राथमिकता देते हैं। तेजस्वी और राबड़ी देवी से कोई योग्य नेता राजद प्रमुख को दिखाई नहीं देता है। सत्ता में या सत्ता से बाहर परिवार ही प्राथमिकता है। दोनों सदन में नेता प्रतिपक्ष राजद प्रमुख ने पत्नी और बेटा को बना रखा है।