Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: पटना के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू; 15 गिरफ्तार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM (IST)

    खगौल के ड्रैगन होटल में पुलिस ने देह व्यापार के संगठित धंधे का भंडाफोड़ किया, जहां से तीन नाबालिग लड़कियों को बचाया गया। इस कार्रवाई में सात ग्राहकों, ...और पढ़ें

    छापामारी के दौरान पकड़ा गया सेक्स रैकेट। फोटो जागरण

    छापामारी के दौरान पकड़ा गया सेक्स रैकेट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. खगौल के ड्रैगन होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़।

    2. छापेमारी में तीन नाबालिग लड़कियों को बचाया गया।

    3. कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

    संवाद सूत्र, खगौल। खगौल थाना क्षेत्र के त्रिभुवन मोड़ के सामने स्थित ड्रैगन होटल में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के संगठित धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।

    वहीं, सात पुरुष ग्राहकों, पांच महिलाओं, दो होटल संचालकों और एक होटल कर्मी समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    मौके से 40 हजार रुपये नकद, बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए गए एवं नए कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, स्प्रे और अन्य सामग्री बरामद की गई। होटल को सील कर दिया गया है।

    पैसे के लालच देकर लाई जाती थी युवतियां    

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रैगन होटल में लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। दानापुर अनुमंडल प्रशासन से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के बाद होटल में छापेमारी की गई।

    इस दौरान कई कमरे खुले तो उनमें पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच में पता चला कि होटल संचालकों ने इस धंधे के संचालन के लिए एक महिला को दलाल के रूप में रखा था। वह नई युवतियों को पैसों का लालच देकर होटल तक लाती थी और ग्राहकों की व्यवस्था भी करती थी।

    छापामारी में कुल 8 महिलाएं मिलीं

    पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधन की ओर से ग्राहकों के लिए कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, स्प्रे समेत अन्य इंतजाम भी किए जाते थे। छापेमारी के दौरान होटल से कुल आठ महिलाएं मिलीं।

    इनमें एक महिला दलाल, कोलकाता से आई दो युवतियां, दो अन्य युवतियां तथा तीन नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। तीनों नाबालिगों को रेस्क्यू कर बाल संरक्षण की प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

    वहीं, पांच वयस्क महिलाओं के साथ सात पुरुष ग्राहकों, होटल संचालक पवन कुमार, सर्वेश कुमार तथा होटल कर्मी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस 

    दानापुर के एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई। मौके से 40 हजार रुपये नकद, बड़ी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

    सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- नालंदा में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कहानी झूठी, पड़ोसियों को फंसाने की साजिश का खुलासा

    यह भी पढ़ें- चंपारण रेंज में DIG का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 677 अपराधी गिरफ्तार, 76 की हुई कुर्की

    खबरें और भी