Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहटा एयरपोर्ट का नाम बदलने की उठी मांग, राज्यसभा में सांसद डॉ. भीम सिंह ने उठाया मुद्दा

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM (IST)

    राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने संसद में बिहटा हवाई अड्डे का नाम 'स्वामी सहजानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' रखने की मांग की। ...और पढ़ें

    राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह। (फाइल फोटो)

    राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डॉ. भीम सिंह ने संसद में रखी बिहटा हवाई अड्डे के नाम बदलने की मांग।

    2. स्वामी सहजानंद सरस्वती महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता थे।

    3. यह नामकरण किसानों के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करेगा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहटा हवाई अड्डे का नाम 'स्वामी सहजानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' रखने से संबंधित आवाज बुधवार को संसद में गूंजी।

    एक विशेष उल्लेख के जरिए सदन में राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने सरकार से यह मांग की कि बिहटा हवाई अड्डे का नामकरण 'स्वामी सहजानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बिहटा' किया जाए।

    उन्होंने कहा कि बिहार की धरती के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक एवं किसान आंदोलन के अग्रदूत स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसानों, वंचितों और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

    करोड़ों किसान देते हैं सम्मान

    अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कर देश में किसान चेतना को नई दिशा दी। स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज भी बिहार सहित पूरे देश के करोड़ों किसान उन्हें अपने प्रेरणास्रोत के रूप में सम्मान देते हैं।

    डॉ. सिंह ने सदन को बताया कि पटना के निकट विकसित हो रहा बिहटा हवाई अड्डा बिहार के विकास, निवेश, उद्योग, पर्यटन तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

    ऐसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डे का नाम यदि 'स्वामी सहजानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बिहटा' रखा जाता है, तो यह केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान नहीं होगा, बल्कि देश के करोड़ों किसानों, कृषि परंपरा और किसान आंदोलनों के ऐतिहासिक योगदान को भी राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करेगा। डॉ. सिंह की इस मांग का कई अन्य सांसदों ने भी लिखित समर्थन किया है।

    यह भी पढ़ें- रूफटॉप सोलर पर कैबिनेट की मंजूरी, बिहार में उपभोक्ताओं को 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त मदद; 3 किलोवाट पर 98 हजार तक लाभ