'छात्र आंदोलन को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी', CPI (ML) महासचिव ने मोदी-शाह पर बोला हमला
भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षा के सवाल पर देशव्यापी छात्र आंदोलन को दबाने की मोदी सरकार की कोशिशें नाकाम रही हैं। उन्होंने ज ...और पढ़ें

दीपांकर भट्टाचार्य। फाइल फोटो
HighLights
छात्र आंदोलन को दबाने की मोदी सरकार की कोशिशें नाकाम।
आंदोलन में छात्र, मजदूर और मेहनतकश तबके साथ खड़े।
सरकार को सभी मुकदमे तुरंत वापस लेने चाहिए।
राज्य ब्यूरो, पटना। भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में शिक्षा के सवाल पर आंदोलन लगातार आगे बढ़ रहा है।
दिल्ली से लेकर बिहार तक छात्रों की सक्रिय भागीदारी इस आंदोलन में संघर्ष की व्यापकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को दबाने की मोदी सरकार की कोशिश नाकाम साबित हुई है। क्योंकि इस आंदोलन में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि मजदूर और मेहनतकश तबके भी उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों वीडियो जारी कर के कहा कि छात्रों को हम माफ कर रहे हैं, लेकिन वीडियो से ऐसा लग रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी माफ करने के बहाने रूढ़िवादी एवं पितृसत्तात्मक ताकतों को उकसा रहे हैं।
एक 15 वर्षीय छात्रा तक को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। नई पीढ़ी के साथ खड़ा होना लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न है और शिक्षा व्यवस्था में कारगर सुधार के लिए भाकपा (माले) छात्र आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के बाद अब जवाबदेही गृह मंत्री की भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने की घोषणा के बावजूद आंदोलन से जुड़े सभी मामलों को वापस नहीं लिया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
खबरें और भी
माकपा की बैठक में 10 को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का संकल्प
माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने रविवार को राज्य कार्यालय में आयोजित बैठक में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन बिहार में भी प्रभावशाली ढंग से होगा।
यह आंदोलन पर्चाधारियों को जमीन देने, भूमिहीनों को आवासीय जमीन देने, स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़ते अपराध और दुष्कर्म पर रोक लगाने के सवाल पर होगा। बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की।
बैठक में अजय कुमार, विनोद कुमार, प्रभुराज नारायण राव, अहमद अली, श्याम भारती, रामपरी, संजय कुमार, भोला प्रसाद दिवाकर, मनोज कुमार चंद्रवंशी, रणधीर यादव, अनुपम कुमार, शशी कांत राय शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने भगवा विवाद पर किया पलटवार, कहा- सनातन की रक्षा के लिए बलिदान देने को तैयार