पप्पू यादव ने भगवा विवाद पर किया पलटवार, कहा- सनातन की रक्षा के लिए बलिदान देने को तैयार
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा गबन का मुद्दा उठाने पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी पर नि ...और पढ़ें

पप्पू यादव। फाइल फोटो
HighLights
पप्पू यादव को राम मंदिर गबन उजागर करने पर मिली धमकी।
सांसद ने सनातन धर्म की रक्षा हेतु बलिदान को तैयार।
राम मंदिर चढ़ावा गबन की निष्पक्ष जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन के बाद से ही पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव विशेष चर्चा में हैं।
रविवार को पूर्णिया में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर में दिए गए दान के कथित गबन को दिखाने के बाद उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी जा रही है। रविवार की शाम में ही दिल्ली आवास पर उनपर हमले की हुई कोशिश के बाद स्थानीय समर्थकों में भी काफी रोष रहा।
इधर, इस पूरे प्रकरण को लेकर सांसद यादव ने बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जान बूझकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जो भी किया है, वह सनातन धर्म की रक्षा के लिए किया है।
इसके लिए वे कोई भी बलिदान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन पर हमला देश की आस्था और करोड़ों लोगों के विश्वास पर हमला है। उन्होंने भगवान के साथ भी धोखा किया है।
शंकराचार्य से दुर्व्यवहार का उठाया मुद्दा
प्रयागराज में 2026 के माघ मेले के दौरान ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ कथित दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए पूर्णिया के सांसद ने कहा कि उन्होंने शंकराचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उस समय भी किसी तब किसी ने आवाज नहीं उठाई।
क्या यह मेरी संस्कृति नहीं है कि मैं संतों की आवाज उठाने के लिए भगवा पहन सकता हूं। सांसद ने कहा कि अब मुझे गालियां दी जा रही हैं और मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां तक कि (मुझे मारने वाले के लिए) नकद इनाम की भी घोषणा की गई है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा देश के 100 करोड़ लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खड़े हैं। उन्होंने राम मंदिर दान में हुई चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर से गायब हुए 200 किलो चांदी और 3300 करोड़ रुपये के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बता दें कि सांसद छात्रों की गूंज को लेकर आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लेने यहां पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद वे पुन: दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां आवास पर उनके उपर हमले की कोशिश की गई।