पप्पू यादव पर चाकू से हमले की कोशिश, सांसद बोले- मेरे परिवार को जान से मारने की साजिश
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिसे उन्होंने जान से मारने क ...और पढ़ें

सांसद पप्पू यादव। फोटो पीटीआई
HighLights
पप्पू यादव पर दिल्ली में चाकू से हमले का प्रयास।
सांसद ने इसे जान से मारने की सोची-समझी साजिश बताया।
राम मंदिर नुक्कड़ नाटक विवाद के बीच हुई यह घटना।
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद समर्थकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें और परिवार को जान से मारने की सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि हंगामा बढ़ने पर उन्होंने खुद उस युवक को लोगों के गुस्से से बचाने की कोशिश की।
जान से मारने की कोशिश: पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मैं यहां इसलिए आया क्योंकि कल रात वे मेरे बच्चों के घर गए थे। अब आप मेरे बच्चों को भी डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा नहीं होगा।"
पप्पू यादव ने बताया कि वह प्रेस के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कोई 'बाबा' कह रहा था, 'इसे जिंदा जला दो,' तो दूसरे कह रहे थे, 'इसे मार डालो।' अगर लोग वहां न होते, तो मेरा काम तमाम हो जाता।
खबरें और भी
यादव ने कहा कि मैंने कुछ नहीं कहा है। मैंने बस चंपत राय या गिरी जी से पूछा था कि 200 किलो चांदी कहां गई? सोना कहां गया?
सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस काफी सक्षम है। मैं काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं। मैंने क्या अपराध किया है?
नुक्कड़ नाटक वजह से हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि युवक के अचानक प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। समर्थकों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पप्पू यादव हाल ही में संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर किए गए एक नुक्कड़ नाटक को लेकर विवादों में हैं।
VIDEO | Delhi: A scuffle breaks out during Independent MP Pappu Yadav's press conference.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9Wk4iuH4nL
इस नाटक में साधु का वेश धारण करने पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं। दिल्ली और वाराणसी सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें और एफआइआर भी दर्ज कराई गई हैं।
बता दें कि दो-तीन दिन पहले भी पप्पू यादव को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर जान से मारने की धमकी मिली थी।