विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार भाजपा से राज्यसभा पहुंचकर इतिहास रचेंगी डॉ. धर्मशीला, आरक्षण पर पार्टी की इस प्रतिबद्धता की बनेंगी साक्षी

Published: Wed, 14 Feb 2024 08:28 PM (IST)

राज्यसभा के लिए डॉ. धर्मशीला गुप्ता को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया ...और पढ़ें

बिहार भाजपा से राज्यसभा पहुंचकर इतिहास रचेंगी डॉ. धर्मशीला। (डॉ. धर्मशीला एक्स हैंडल)
बिहार भाजपा से राज्यसभा पहुंचकर इतिहास रचेंगी डॉ. धर्मशीला। (डॉ. धर्मशीला एक्स हैंडल)

HighLights

  1. लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बाद भाजपा का बड़ा कदम।
  2. बिहार भाजपा के 44 वर्षों के इतिहास में राज्यसभा पहुंचने वाली पहली महिला होंगी धर्मशीला गुप्ता।

रमण शुक्ला, पटना। बिहार से राज्यसभा सदस्य के लिए डॉ. धर्मशीला गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित कर दिया है। इस पहल से यह भी साफ है कि अभी से ही पार्टी 2027 तक विधायिका में आधी आबादी की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ चली है।

इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिहार भाजपा के 44 वर्षों के इतिहास में राज्यसभा पहुंचने वाली धर्मशीला पहली महिला होंगी।

भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाया कानून

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से जुड़ीं महिला नेत्रियों के बीच बड़ा संदेश दिया था।

इसी क्रम में पार्टी ने वास्तविकता में 33 नहीं सही पर, लगभग 22 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर भावी पीढ़ी के बीच ऊर्जा का संचार करने की कोशिश की है।

भाजपा ने तीन महिलाओं को दिया है टिकट

उल्लेखनीय कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 14 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें 11 पुरुष एवं तीन महिला प्रत्याशी को पार्टी ने सिंबल दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसे सीधे-सीधे पार्टी में नारी शक्ति की भागीदारी प्रोत्साहित करने वाला कदम बता रहे हैं। पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण को और बढ़ाएगी।

यही नहीं, आने वाले दिनों में हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की अधिक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अति पिछड़ा दांव

महिला कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के इतिहास में एक मुश्त 36 प्रतिशत अति पिछड़ा मतदाताओं को लुभाने के लिए इसी समाज से दोनों प्रत्याशी बनाकर ऐतिहासिक संदेश दिया है।

इससे पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया जब पार्टी एक साथ अति पिछड़ा समाज के दो कार्यकर्ता को एक साथ राज्यसभा भेजा हो।

भाजपा के नेता इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से अलंकृत करने की घोषणा को भी जोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: निर्विरोध राज्यसभा जाएंगे बिहार के सभी उम्मीदवार? इन चार दिग्गजों ने किया नामांकन

अश्लील वीडियो से शुरू हुआ हैवानियत का सिलसिला, नाबालिग के साथ एक साल तक दरिंदगी करते रहे 5 युवक; फिर...