बिहार में दानापुर-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यात्रा से पहले चेक कर लें शेड्यूल
पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 2 से 6 अगस्त तक चलेंगी, जिससे उत ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
दानापुर-पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी ट्रेनें।
परीक्षा स्पेशल ट्रेनें 2 से 6 अगस्त तक चलेंगी।
उत्तर-मध्य बिहार के हजारों छात्रों को सुविधा।
जागरण संवाददाता, पटना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
ये विशेष ट्रेनें पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा होते हुए चलेंगी, जिससे उत्तर और मध्य बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03201 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल दो एवं चार अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से शाम चार बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल तीन एवं पांच अगस्त को शाम 7.30 बजे दानापुर से खुलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 शयनयान, चार सामान्य तथा दो एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल तीन एवं पांच अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से शाम चार बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03208 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल चार एवं छह अगस्त को शाम 7.30 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
इस ट्रेन में पांच शयनयान, सात सामान्य तथा दो एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच उपलब्ध रहेंगे। दोनों परीक्षा स्पेशल ट्रेनें सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र स्टेशनों पर ठहरेंगी।
ट्रेन से 32.94 लीटर अवैध शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार
बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने ट्रेन संख्या 13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा मेल की तलाशी के दौरान उनके पास से 32.94 लीटर शराब बरामद की। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रंजीत सहनी की पत्नी कंचन देवी, मनोज सहनी की पत्नी सीता देवी और मुन्ना पासी की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। तीनों पटना जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की निवासी हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने शराब जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।